{"_id":"6a796e316162ef564d0a9d34","slug":"three-bike-borne-miscreants-robbed-lekhpal-bag-in-varanasi-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: बाइक सवार तीन युवकों ने लेखपाल का लूटा बैग, डिजिटल हस्ताक्षर की पेन ड्राइव समेत जरूरी दस्तावेज गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: बाइक सवार तीन युवकों ने लेखपाल का लूटा बैग, डिजिटल हस्ताक्षर की पेन ड्राइव समेत जरूरी दस्तावेज गायब
Mon, 10 Aug 2026 11:52 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:52 AM IST
सार
Varanasi News: बाइक सवार बदमाशों ने लेखपाल का बैग लूट लिया। बैग में राजस्व दस्तावेज और डिजिटल हस्ताक्षर की पेन ड्राइव समेत अन्य सामान थे। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : istock
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के बड़ागांव थाना क्षेत्र के साधोगंज अनेई मार्ग पर बृहस्पतिवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने लेखपाल का बैग लूट लिया। बैग में राजस्व से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल हस्ताक्षर की पेन ड्राइव थी। पीड़ित लेखपाल ने शनिवार की रात थाने में एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील में राजस्व लेखपाल के रूप में कार्यरत योगेश कुमार ने बताया कि वह रात 10 बजे अपने कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे। चिमटहिया नामक स्थान के पास बाइक सवार आरोपियों ने रोका और बैग लूट लिया।
विज्ञापन
बैग में राजस्व नक्शे, कई प्रार्थना पत्र और पत्रावली मौजूद थी। इसमें डिजिटल हस्ताक्षर की पेन ड्राइव और जनगणना द्वितीय चरण की बुकलेट भी थी। इसके अलावा, एसबीआई बैंक का पासबुक आदि सामान था। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन