फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three arrested including CMD-MD couple of Nilgiri Infracity accused of cheating and extorting money from investors in Varanasi

वाराणसी: नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी-एमडी दंपती सहित तीन गिरफ्तार, धोखाधड़ी और निवेशकों से पैसे ऐंठने का आरोप

Tue, 31 Aug 2021 10:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 31 Aug 2021 10:47 PM IST
सार

एक दर्जन से अधिक धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज है। वाराणसी की चेतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three arrested including CMD-MD couple of Nilgiri Infracity accused of cheating and extorting money from investors in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जमीन की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी और निवेशकों से धन ऐंठने के आरोप में सोमवार को वाराणसी की चेतगंज पुलिस ने नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी, एमडी दंपती सहित प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी दिखाने को लेकर पुलिस देर रात तक असमंजस में रही। उच्चाधिकारियों की ओर से रात में आदेश मिलने पर चेतगंज पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपियों पर कार्रवाई की। रियल इस्टेट कंपनी नीलगिरी पर बनारस सहित चंदौली में डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


मलदहिया स्थित नीलगिरी इंफ्रासिटी कार्यालय में निवेशकों को बंधक बनाकर मारने पीटने, जमीन उपलब्ध करवाने के बहाने रुपये ऐंठने और धमकी देने सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे सिर्फ चेतगंज थाने में दर्ज है। इसी मामले में चेतगंज पुलिस ने नीलगिरी कंपनी के सीएमडी विकास सिंह, एमडी ऋतु सिंह और प्रबंधक प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


चेतगंज इंस्पेक्टर परमहंस ने बताया कि धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में दर्ज मुकदमे में तीनों काफी दिनों से फरार चल रहे थे। महमूरगंज निवासी विकास सिंह और ऋतु सिंह दोनों पति-पत्नी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आया सफेदपोशों का प्रभाव
निवेशकों की ओर से दर्ज कराए गए धोखाधड़ी मुकदमे की जांच के लिए पुलिस ने नीलगिरी इंफ्रासिटी कंपनी के सीएमडी विकास सिंह और एमडी ऋतु सिंह को जब पुलिस ने हिरासत में लिया तभी से सफेदपोशों के फोन घनघनाने लगे थे। थाने के बाहर महंगी-महंगी गाड़ियों का काफिला लगा हुआ था। उच्चाधिकारी भी असमंजस में दो दिन से पड़े हुए थे। आखिरकार सफेदपोशों का प्रभाव काम नहीं आया और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि यह कंपनी नोटबंदी के दौरान चर्चा में आई थी।

लगाया जाएगा गैंगस्टर

कमिश्नरेट में जमीन की धोखाधड़ी करने वाली नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी सहित अन्य भूमाफिया पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होनी तय है। अपर पुलिस आयुक्त सुभाषचंद्र दुबे ने बताया कि नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीमएडी विकास सिंह पर इसी हफ्ते में गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी और इसके साथ ही शहर के अन्य भूमाफिया को भी चिह्नित करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed