{"_id":"5e5bf6078ebc3ef3c26b5c22","slug":"three-arrested-including-center-administrator-varanasi-news-vns513735838","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व्यवस्थापक सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व्यवस्थापक सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के रामलखन खंड़ेश्वरी महाराज इंटर कालेज स्थित परीक्षा केंद्र पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में गायब दो प्रश्नपत्रों को रविवार को बरामद करते हुए पुलिस ने इसमें संलिप्त केंद्र व्यवस्थापक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने रविवार को मीडिया के सामने पकड़े गए लोगों को प्रस्तुत करते हुए बताया कि इन लोगों को धारा 419, 420, 467, 468 आईपीसी एवं 4/10 परीक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों अभियुक्तों में केंद्र व्यवस्थापक वीरसेन क्रांति सिंह यादव, सहायक अध्यापक अवधेश सिंह यादव और विद्यालय के प्रधान लिपिक त्रिपुरारी दूबे को विद्यालय परिसर से रविवार को दिन में गिरफ्तार करके पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर विज्ञान के गायब दो प्रश्नपत्रों को विद्यालय से ही बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक बलवंता, मोहम्मद कासिम सिद्दीकी, सुबरन यादव, अजय कुमार गुप्ता तथा महिला सिपाही बहार रही।
मालूम हो कि शनिवार को उक्त विद्यालय पर सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा सुबह औचक निरीक्षण में दो प्रश्नपत्रों की हेराफेरी मिली थी। इन गायब प्रश्नपत्रों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को थाना में मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। वाह्य केंद्र व्यवस्थापक अजय कुमार सिंह ने नंदगंज थाना में परीक्षा कक्ष में पेपर वितरण के समय दो प्रश्न पत्र की हेराफेरी करने का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया। तहरीर में बताया गया कि विज्ञान के विषय के प्रश्नों की कुल संख्या 490 विद्यालय को आवंटित थी। इसमें से 415 प्रश्न पत्रों का वितरण छात्रों के बीच में किया गया था जिसमें 73 पेपर की वापसी दिखाई गई थी जिसमें अभिलेख के अनुसार दो प्रश्न पत्र कम मिला था।