{"_id":"7c2c57c2951e45ecafe5e5ae31f86494","slug":"threats-morning-shot-and-killed-at-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह धमकी और रात में मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह धमकी और रात में मार दी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Wed, 06 May 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति विवाद में मंगलवार की सुबह कैंट क्षेत्र के डिठोरी महाल में दो भाईयों के बीच विवाद हो गया। बड़े भाई राजू ने जाहिद को गोली मार देने की धमकी थी। धमकी से बेपरवाही जाहिद रात में अपनी दूकान पर खड़ा था तभी राजू ने उसे दौड़ाकर गोली चला दी। गोली सीधे जाहिद के पेट में जा धंसी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने जाहिद को मलदहिया के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। गोली मारने के बाद राजू मौके से भाग निकला।
चचेरे भाई जाहिद (28) और राजू डिठोरी महाल स्थित एक ही मकान में रहते हैं। मकान के बंटवारे को लेकर दोनों के परिवार में विवाद होता रहा है। मकान के अगले भाग में जाहिद की मोबाइल की दूकान है। इस हिस्से को राजू बेचना चाहता था। इसे लेकर दोनों भाइयों में मंगलवार की सुबह विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसके बाद राजू ने जाहिद को गोली मारने की धमकी दी।
रात करीब नौ बजे जाहिद अपनी दूकान के बाहर खड़ा था कि तभी वहां राजू वहां पहुंच गया। अचानक उसने कट्टा निकाला और दौड़ाकर गोली मार दी। गोली जाहिद के पेट में लग गई। शोर मचाने पर राजू वहां से भाग निकला। सूचना के बाद पहुंची घायल को निजी अस्पताल ले गई, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। इंस्पेक्टर कैंट प्रदीप सिंह चंदेल का कहना है कि संपत्ति विवाद के चलते गोली मारी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।