{"_id":"5e02ec488ebc3e87cf3e1a3d","slug":"threatening-to-throw-acid-on-mother-of-sexual-harassment-victim-outside-adg-office-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एडीजी कार्यालय के बाहर दुष्कर्म पीड़िता की मां पर तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी कार्यालय के बाहर दुष्कर्म पीड़िता की मां पर तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज
Wed, 25 Dec 2019 10:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मां को एडीजी जोन कार्यालय के बाहर आरोपी के पिता ने गालीगलौज करते हुए तेजाब से जलाने की धमकी दी। प्रकरण को लेकर कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
लंका थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के अनुसार बीते 19 दिसंबर को वह अपनी बेटी के साथ हुई वारदात के संबंध में एडीजी जोन कार्यालय में गुहार लगाने गई थी। कार्यालय परिसर से बाहर निकलते समय गाजीपुर के खंजनहापुर निवासी फूलचंद यादव ने उन्हें रोका और गालीगलौज करते हुए तेजाब फेंक कर जलाने की धमकी दी।
विज्ञापन
फूलचंद सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी विवेक यादव का पिता है। धमकी से घबराई पीड़िता की मां भागकर एडीजी जोन कार्यालय के आगंतुक कक्ष में गई और मौजूद पुलिसकर्मियों को जानकारी देते हुए 112 नंबर पर कॉल की।
विज्ञापन
सूचना पर आए पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने आरोपी की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।