{"_id":"65ce9103ebb379bb7908dc74","slug":"threatened-to-kill-pm-cm-by-calling-number-112-varanasi-news-c-20-vns1013-514580-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 112 नंबर पर फोन कर पीएम-सीएम को जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 112 नंबर पर फोन कर पीएम-सीएम को जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन
मिर्जामुराद। 112 नंबर पर फोन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
यूपी 112 के ऑपरेशन कमांडर मुख्यालय के पत्र के माध्यम से मिर्जामुराद थाने की पुलिस को बताया गया कि 12 फरवरी की रात भिखारीपुर निवासी विनोद कुमार ने 112 नंबर पर फोन किया। संवाद अधिकारी रोली देवी के कॉल रिसीव करने पर उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम लेकर गालीगलौज की। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि यूपी 112 की सूचना के पर आरोपी की तलाश कर उसे बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में फोन किया था।