{"_id":"5af9b63c4f1c1b195e8b4664","slug":"threaten-on-social-media-to-kill-of-madarsa-education-council-member-najneen-ansari","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारसः मदरसा शिक्षा परिषद की सदस्य नाजनीन अंसारी को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः मदरसा शिक्षा परिषद की सदस्य नाजनीन अंसारी को जान से मारने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 15 May 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
नाजनीन अंसारी
- फोटो : self
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर और उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सदस्य नाजनीन अंसारी को फेसबुक पर गोली मार कर हत्या करने की धमकी दी गई है। नाजनीन के अनुसार प्रदेश के मदरसा शिक्षा परिषद की सदस्य के तौर पर उनका मनोनयन कट्टरपंथियों को रास नहीं आ रहा है।
सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों ने आईजी रेंज से मुलाकात कर दोषियों पर कार्रवाई और नाजनीन की सुरक्षा की गुहार लगाई। आईजी रेंज ने सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के साथ ही दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सेवा प्रमुख डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बनारस के वरुणानगरम कॉलोनी में रहने वाली नाजनीन अंसारी को मदरसा शिक्षा परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया तो उन्होंने इसकी जानकारी फेसबुक पर साझा की। यह बात कट्टरपंथियों को अखर गई।
विज्ञापन
इसी वजह से लुधियाना और सऊदी अरब के दम्माम निवासी दो लोगों ने नाजनीन की फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी दी। राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का संदेश देने वाली नाजनीन को इससे पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से लेकर गृह मंत्रालय तक को सूचित किया गया है।

बोलती रहूंगी भारत माता की जय
demo pic
धमकी के मामले पर नाजनीन अंसारी ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंटों से डर कर भागने वाली नहीं हूं। जय हिंद, वंदेमातरम, भारत माता की जय और जय श्रीराम कहते हुए भगवान राम की आरती उतारती रहूंगी। मेरे लिए देश से बड़ा कुछ और नहीं है।
उधर, पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर बालक दास, बिहार दक्षिणी प्रांत क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष राजेश्वर राज, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के काशी प्रांत सेवा प्रमुख पूर्णेंदु उपाध्याय और विशाल भारत संस्थान की अर्चना भारतवंशी ने धमकी की निंदा करते हुए नाजनीन की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की मांग की है।
वहीं, इस संबंध में आईजी रेंज दीपक रतन ने आश्वस्त किया कि क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल से जांच कराकर धमकी देने वाले आरोपियों की तस्दीक कराई जाएगी।