Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Threat of an explosion on Diwali; Khalistan National Army sends an e-mail

Varanasi News: दिवाली पर धमाके की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा ई-मेल

Wed, 04 Nov 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Threat of an explosion on Diwali; Khalistan National Army sends an e-mail
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों समेत कमिश्नरेट पुलिस सतर्क, बीएचयू समेत नगर निगम की सुरक्षा बढ़ी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने काशी को दिवाली पर दहलाने की धमकी ई-मेल से दी है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों समेत कमिश्नरेट पुलिस ने धमकी के बाद बीएचयू, केंद्रीय विद्यालय, नगर निगम और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। नगर निगम के अधिकारिक मेल पर धमकी भरे ई-मेल में 8 नवंबर को स्कूलों और मंदिरों में बम धमाके की चेतावनी दी गई है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया बीएचयू के केंद्रीय विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्य से बातचीत की और सुरक्षा बढ़ाई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय और सीएचएस के बारे में जानकारी मिली है। इसके बाद दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसकी सूचना लंका थाने पर भी दी गई है। नगर निगम को उड़ाने की धमकी के बाद नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पुलिस उच्चाधिकारियों के साथ ही सिगरा पुलिस को सूचना दी।
धार्मिक शहरों में दिवाली से 27 नवंबर तक धमाके की धमकी
खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लेकर आए धमकी ई-मेल में काशी, मथुरा और अयोध्या को उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में लिखा है कि आठ नवंबर से धमाके शुरू होंगे तो 27 नवंबर तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन

धमकी भरे ईमेल की जांच केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। नगर निगम, बीएचयू, स्कूलों और प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी थानों को अलर्ट किया गया है। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article