फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thousands suffering from floods

बर्बादी की कहानी छोड़ उतरने लगा पानी

Sat, 27 Aug 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 27 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Thousands suffering from floods
बाढ़
बाढ़ से घिरे पिपरी गांव में नाद ओर गोमती का पानी तो 10 इंच कम हुआ लेकिन दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। हफ्ते भर से राहत के चंद टुकड़ों में पेट की आग बुझाने और भय के साये में रात काट रहे ग्रामीणों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। शासन, प्रशासन का रवैये ने बाढ़ पीड़ितों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


चौबेपुर संवाददाता के अनुसार अजाश्व, बर्थरा खुर्द, गरथौली, मठिया, भगवानपुर, कुर्सिया, हरिहरपुर, धौरहरा, टेकुरी, लक्ष्मीसेनपुर और राजवारी आदि गांवों के बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि सरकार मदद के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। न तो ठीक से भोजन मिल रहा और न पशुओं के लिए चारा। गुरुवार को इन गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आरबी यादव के नेतृत्व में चिकित्सकों ने दवाइयां बांटीं।
विज्ञापन


वहीं, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पशुओं को टीके लगाए गए। इसी तरह गंगा की बाढ़ से घिरे सरसौल, लुठा, शिवदशा, परनापुर, मुरीदपुर, गौराउपरवार, चंद्रावती, कैथी, ढकवा, रामपुर, मुस्तफाबाद, अंबा, अमौली और कुकुढहां आदि गांवों में भी पीड़ितों की चिंताएं बढ़ गई हैं। चिरईगांव संवाददाता के अनुसार ढाब क्षेत्र में पीएसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं, बीडीओ सुरेंद्र प्रसाद भी बाढ़ में फंसे लोगों की समस्या जानने पहली बार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed