{"_id":"682242464a1b62f02c0da476","slug":"those-who-park-illegally-will-not-be-spared-the-municipal-corporation-will-tighten-the-noose-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अवैध पार्किंग कराने वालों की खैर नहीं, नगर निगम कसेगा शिकंजा, जुर्माने के अलावा लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अवैध पार्किंग कराने वालों की खैर नहीं, नगर निगम कसेगा शिकंजा, जुर्माने के अलावा लाइसेंस निरस्त
Tue, 13 May 2025 12:18 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 13 May 2025 12:18 AM IST
सार
अवैध पार्किंग कराने वालों पर नगर निगम शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसे लेकर अभियान चलाया जाएगा और जुर्माने के अलावा लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इसके साथ ही एफआईआर का प्रावधान भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अवैध पार्किंग चलाने वालों पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। इसके साथ एफआईआर दर्ज कराने का प्रावधान किया है। इस आशय का पत्र नगर विकास विभाग की सभी नगर निगमों को भेजा गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि अवैध पार्किंग का असर शहर के यातायात पर पड़ता है। ये न केवल जाम का कारण बनते हैं, बल्कि आपातकालीन सेवाओं (जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड) को भी प्रभावित करते हैं। इस नियम के लागू होने से सड़क किनारे अवैध वाहन खड़े करने की प्रवृत्ति रुकेगी।
विज्ञापन
लाइसेंसधारी पार्किंग ऑपरेटर अधिक जिम्मेदार बनेंगे। नगर निगम के पास राजस्व स्रोत उपलब्ध होंगे। आम लोगों को सस्ते और सुरक्षित पार्किंग विकल्प मिलेंगे। इसका उद्देश्य शहरी पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।
विज्ञापन
इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पार्किंग स्थल अधिकृत लाइसेंसधारी व्यक्तियों या संस्थाओं द्वारा ही संचालित हों। हर घंटे के हिसाब से पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है। अवैध पार्किंग संचालन पर सख्ती के लिए नगर आयुक्त को विशेष अधिकार दिए गए हैं। उनके नेतृत्व में गठित विशेष समिति का कार्य करेगी।