{"_id":"67cdc705c9df4fbe7b0611ca","slug":"those-who-offer-friday-prayers-on-holi-should-know-this-news-time-will-be-from-2-o-clock-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : होली पर जुमे की नमाज अदा करने वाले इस खबर को जान ले , समय दो बजे से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : होली पर जुमे की नमाज अदा करने वाले इस खबर को जान ले , समय दो बजे से
Sun, 09 Mar 2025 10:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:21 PM IST
सार
रंगो के पर्व होली को लेकर जुमे की नमाज अदा करने वालों के लिए दो बजे का समय दिया गया है। बता दें कि काजी-ए-शहर की कमेटी ने अमन बरकरार रखने को लेकर ये फैसला लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
होली के त्योहार व रमाजन के जुमे की नमाज एक ही दिन होने पर जिला प्रशासन और शहर-ए-काजी के बीच हुई वार्ता के बाद तय हुआ कि जुमे की नमाज दो बजे के बाद अदा की जाएगी। काजी-ए-शहर मौलाना जमील अहमद कादरी की कमेटी ने फैसला लिया है कि सभी मस्जिदों के इमाम नमाज के समय का एलान कर दें।
विज्ञापन
जिन मस्जिदों में नमाज दो बजे से होती है, वहां तय समय पर ही होगी। जहां दो बजे से पहले होती है, वहां के समय बदला जाएगा। ताकि आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्योहार मनाया जा सके। जानकारी के अनुसार अमन शांति के पैगाम को देते हुए ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन