फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   This time not solve waterlogging

इस बार भी जलभराव से निजात नहीं

Thu, 19 May 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 19 May 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
मानसून नजदीक आ रहा है लेकिन नगर निगम की तैयारियां इस बार भी पिछड़ी हुई हैं। नाले-नालियों के जाम होने और जगह-जगह जलनिकासी व्यवस्था बाधित होने से बारिश में इस बार भी शहर को जलभराव की दुश्वारियां झेलनी होंगी। महीनों पहले से तैयारियों के बावजूद नगर निगम अब तक नाले-नालियों की सफाई का काम पूरा नहीं करा सका है। जो काम मार्च तक पूरा होना था, वह अब भी आधा-अधूरा है। कई ऐसे बड़े नाले हैं, जहां सफाई की शुरुआत तक अभी नहीं हो पाई है। यही हाल रहा तो कछुए की चाल चल रहे नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा पूरे शहर को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन



नगर निगम के तहत शहर भर में 123 से अधिक छोटे बड़े नाले हैं। नालों की समय पर सफाई न होने से बारिश में शहर के कई इलाके जलमग्न हो जाते हैं। जगह-जगह जलभराव के चलते शहर में निकलना मुश्किल हो जाता है। गलियों-घरों में पानी भर जाता है। नगर निगम दावा तो कर रहा है कि बारिश से पहले मानसून से निबटने की तैयारी पूरी कर ली जाएगी लेकिन जिस गति से काम चल रहा है, उसे देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि बरसात से पहले व्यवस्था चाकचौबंद हो पाएगी।
विज्ञापन



नई सड़क, गोदौलिया, महमूरगंज, तेलियाबाग, अंधरापुल जैसे प्रमुख इलाके हैं जहां थोड़ी बारिश में भी निकलना मुश्किल होता है। वाहन जहां के तहां फंस जाते हैं। पूरा शहर जाम की चपेट में आ जाता है। बड़े नालों की सफाई के लिए नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग ने फरवरी में ही टेंडर करा दिया था लेकिन काम अब तक पूरा क्यों नहीं हो पाया, इसका जवाब देने वाला कोई नहीं। नगर निगम के चीफ इंजीनियर कैलाश सिंह का कहना है कि करीब 35 लाख रुपये का टेंडर कराया गया है। जो काम बाकी हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाएगा। मानसून आने तक सभी व्यवस्‍थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed