{"_id":"5b714c8342c7923f4e4b68cb","slug":"this-independence-day-brings-many-gifts-for-pm-modi-constituency","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के लिए कई सौगातें लेकर आया यह स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के लिए कई सौगातें लेकर आया यह स्वतंत्रता दिवस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 16 Aug 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को इस स्वतंत्रता दिवस पर कई सौगातें मिलीं। 15 अगस्त को स्थानीय प्रशासन कई नई सुविधाओं की शुरुआत की और शहर के सुंदरीकरण के लिए पॉलिथीन मुक्त तथा तंबाकू मुक्त शहर जैसे जन जागरण अभियानों को मूर्तरूप देने की कोशिश की। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तथा बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू की गई। गंगा की लहरों पर आलीशान क्रूज अलकनंदा के शुरू होने से पर्यटन के क्षेत्र में भी उछाल आएगा।
15 अगस्त पर जिला प्रशासन की पहल पर करीब आठ लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए।
काशी को तंबाकू मुक्त करने का अभियान 15 अगस्त से शुरू हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर को तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित कर दिया गया। इसके बाद अन्य सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर भी इस आदेश का पालन कराया जाएगा।15 अगस्त से शुरू होने वाले इस अभियान को 26 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
गंगा की की सैर कराएगा लग्जरी क्रूज ‘अलकनंदा’
विश्व की प्राचीन नगरी काशी में गंगा की मौजों पर क्रूज संचालन का सपना साकार होने जा रहा है। क्रूज ‘अलकनंदा’ सैलानियों को प्रतिदिन काशी के प्राचीन घाटों का दर्शन कराएगा। गंगा किनारे खिड़किया घाट पर क्रूज ने लंगर डाल दिया है और इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है। 15 अगस्त से इसका संचालन शुसबसे खास बात यह है कि पार्टी, बिजनेस मीटिंग, शादी-विवाह यहां तक कि रुद्राभिषेक जैसे आध्यात्मिक आयोजन भी इसमें कराए जाएंगे। सुबह-ए-बनारस और शाम को गंगा आरती का शानदार नजारा इस क्रूज से लिया जा सकेगा। पर्यटकों की मांग पर दिन में भी इसको संचालित किया जा सकेगा। घाटों को देखने के लिए 750 रुपये में जीएसटी जोड़कर शुल्क देना होगा।
बीएचयू अस्पताल: मरीज घर बैठे करा सकेंगे पंजीकरण
बीएचयू अस्पताल
- फोटो : self
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में 15 अगस्त से मरीजों के लिए कई सुविधाएं शुरू हो गईं। पंजीकरण के लिए एप और डिजिटल कार्ड तथा आधार कार्ड से फीस भुगतान सुविधा लांच हुई। इस एप के जरिए मरीज घर बैठे ही ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे और उन्हें यहां लंबी लाइन में लगकर पर्ची नहीं बनवानी होगी।
इसके साथ ही अब दिव्यांग मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से जहां पंजीकरण के लिए अलग एप बनाया जाएगा, वहीं हर ओपीडी में पहले पांच मरीज दिव्यांगजन ही देखे जाएंगे। ओपीडी में दिव्यांगजनों के लिए अलग से कुर्सी आरक्षित रहेगी। भर्ती की दशा में सभी वार्डों का पहला बेड उनके लिए आरक्षित होगा। दिव्यांग सोसाइटी ऑफ इंडिया के सदस्य डॉ. उत्तम ओझा की पहल के बाद ये कदम उठाया गया है।

बाबा के दर्शन के लिए अपनी मर्जी से चुनें समय
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो गया। श्रद्धालु भोर तीन बजे से रात 11 बजे के बीच दर्शन का समय अपनी मर्जी और सुविधानुसार चुन सकते हैं।
श्रद्धालुओं को mahadevdarshan.org वेब पेज पर जाकर अपना विवरण भरना होगा। तिथि और समय का विकल्प क्लिक करने के बाद अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल और दर्शन करने वालों की संख्या का विवरण भर कर स्लिप का प्रिंट ले लें, क्योंकि मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार तय समय पर छत्ताद्वार पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्लिप का प्रिंट और आईडी प्रूफ दिखाएंगे तो आपको अलग लाइन में दर्शन कराने की व्यवस्था की जाएगी। वेब डेवलपर निशांत पांडेय ने यह पेज बनाया है और यह व्यवस्था निशुल्क है।