फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thirty five people declared dead after refusing to bribe

चंदौली में घूस नहीं देने पर प्रधान और सेक्रेटरी ने किया ऐसा काम, सुनकर कोई भी चौंक जाए

Sun, 29 Oct 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 29 Oct 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
thirty five people declared dead after refusing to bribe
एसपी से मिलकर बाहर बाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले में वृद्धा पेंशन के लिए घूस नहीं मिलने पर चकिया क्षेत्र के पिपरियां गांव के प्रधान और सेक्रेटरी ने मिलीभगत कर 35 ग्रामीणों को कागजों में मृत घोषित कर दिया। शनिवार को सभी ग्रामीणों ने डीएम से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


डीएम ने मामले की जांच के लिए समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी की टीम बनाकर सोमवार तक रिपोर्ट देने का आदेश दिया। डीएम के निर्देश पर एसपी ने चकिया कोतवाल को ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


चकिया विकास खंड के पिपरियां गांव के 35 ग्रामीण शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। गुरा देवी पत्नी रामअधीन, बाबू राम, भगवानी पत्नी लक्ष्मण, डेंगरी, फेकरी पत्नी ज्ञानी, फूलवासी पत्नी शिवनाथ, जगनरायण और अन्य ने शिकायती पत्र देकर बताया कि पिछले एक वर्ष से उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में जब उन्होंने जिला समाज कल्याण कार्यालय से जानकारी ली तो पता चला कि विभाग की सूची में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। इसके चलते वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है। आरोप लगाया कि पेंशन पास कराने के लिए ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने उनसे पंद्रह-पंद्रह सौ रुपये घूस मांगे थे।

नहीं देने पर कागजों में सभी को मृत घोषित कर दिया। डीएम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने चकिया कोतवाल को ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।


एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी हेमंत कुमार का कहना है कि जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी की टीम बनाकर जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed