फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Think of the contenders for the Varuna river cleanup

 गंगा सफाई के दावेदार वरुणा के लिए भी सोचें

Wed, 27 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 27 Apr 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Think of the contenders for the Varuna river cleanup
पूर्व सपा सांसद तूफानी सरोज की बेटी की शादी में करखियांव पहुंचे मुख्यमंत्री
गंगा तभी निर्मल बनेगी जब उसकी सहायक नदियां साफ होंगी। इसीलिए हमने बनारस में वरुणा को, वृंदावन में यमुना को और लखनऊ में गोमती की सफाई का अभियान शुरू किया है। ये बातें मंगलवार को करखियांव (कठेरवां) में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहीं। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई का दावा करने वालों को वरुणा के लिए भी आगे आना चाहिए। वरुणा साफ होगी तो गंगा की सफाई में सहूलियत मिलेगी। 
विज्ञापन


पूर्व सपा सांसद तूफानी सरोज की बेटी प्रियंका की शादी में शामिल होने मंगलवार को मुख्यमंत्री करखियांव पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वरुणा में नालों और सीवर का दूषित जल गिरने से रोकने की ठोस व्यवस्था की जाएगी। दावा किया कि
विज्ञापन

विकास कार्यों की बदौलत अगले विधानसभा चुनाव में सपा 265 से ज्यादा सीटें जीतेगी। हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। हम गांव और शहर के बीच संतुलन बनाकर प्रदेश का विकास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को इंकलाब लाना चाहिए और उनके प्रति जो गरीबों और किसानों के लिए काम कर रहे हैं। सूबे के नवयुवकों के रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा भर्तियां सरकारी नौकरी के माध्यम से हो सकती थीं, हमने की। करखियांव में 45 मिनट रहने के बाद सीएम वापस बाबतपुर एयरपोर्ट आए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया।

मेट्रो के लिए 50 करोड़, सारनाथ को 24 घंटे बिजली
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी मेट्रो रेल परियोजना के लिए 50 करोड़ स्वीकृत किया गया है। बनारस के विकास की जो भी परियोजनाएं चल रही हैं, सब समय से पूरी होंगी। पर्यटन की दृष्टि से काशी, मथुरा और आगरा को विकसित करने के लिए निरंतर काम चल रहा है। सारनाथ को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का निर्देश हमने दिया है। बुद्ध सर्किट का एक अहम स्थान होने के कारण सारनाथ में पर्यटन सुविधाओं के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

करखियांव में सीएम ने कहा कि बसपा सरकार की तुलना में सपा सरकार में दलित ज्यादा सुरक्षित हैं। उनकी सुनवाई हो रही है और न्याय मिल रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर होने का ही यह परिणाम है कि दलित उत्पीड़न की शिकायतों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि हमने 2012 के चुनाव के दौरान जितने भी वादे किए थे, पूरे किए। किसानों को उनका मुआवजा समय से दिया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री पारसनाथ यादव, ललई यादव, सुरेंद्र यादव, संगीता यादव, विधायक गुलाब सरोज, सचिन त्रिपाठी, जहीर बेग, सुभाष पासी व महेंद्र पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, आशुतोष सिन्हा, रीबू श्रीवास्तव, अब्दुल समद अंसारी, अरविंद कुमार मौर्य, अशफाक अहमद डब्लू, रविकांत विश्वकर्मा, कैलाश सोनकर, विवेक यादव, अनिल सिंह सागर, सिद्धांत जायसवाल, जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

वरुणा के लिए बधाई मत दो, सीट जिताओ
वाराणसी। वरुणा कॉरिडोर के लिए समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव आशुतोष सिन्हा ने मुख्यमंत्री को बधाई दी तो उन्होंने कहा कि अभी वरुणा के लिए बहुत काम होना है। बधाई अभी मत दो, बनारस से सीटें जिताकर देना। निर्माणाधीन पुलों के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि पूर्वांचल के सारे पुलों का काम जल्द पूरा होगा।

बैरीकेडिंग पर चढ़े सपाई, बल्ली टूटने से अफरातफरी
पिंडरा। करखियांव में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान बैरिकेडिंग पर सपाई चढ़ गए। ज्यादा भार पड़ने से कुछ बल्लियां टूट गई, जिससे अफरातफरी मच गई। सपा कार्यकर्ताओं के आगे प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बेबस नजर आ रहे थे। वहीं, कुर्सी न मिलने से नाराज 75 वर्षीय कार्यकर्ता शिवजगत नारायण यादव प्रशासन को जमकर खरीखोटी सुनाई। उधर, एयरपोर्ट पर अंदर जाकर सीएम से न मिल पाने के कारण कई सपा नेता नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के कारण वे नहीं जा सके। इसकी शिकायत लखनऊ जाकर सीएम से करेंगे।


गुलाम अली राज्य अतिथि, सोनी को करेंगे सम्मानित : सीएम
वाराणसी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डीएम राजमणि यादव को कहा है कि गजल सम्राट गुलाम अली को राज्य अतिथि का सम्मान दें। सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल की सोनी चौरसिया को यश भारती देने की अपील पर सीएम ने कहा कि उनका सम्मान लखनऊ में किया जाएगा। साथ ही, कहा कि सोनी को हमारी तरफ से बधाई जरूर दें। वहीं, दो अप्रैल को जिला जेल में हुए बवाल के संबंध में सीएम ने कहा कि बंदियों के ओवरलोड की समस्या के समाधान के लिए डीएम जल्द अपनी रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed