फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thievs stolen god statue from ballia this temple

बलिया के इस मंदिर से अष्टधातु की पांच मूर्तियां चोरी, कीमत करोड़ों में

Sat, 27 Jan 2018 10:59 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sat, 27 Jan 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
thievs stolen god statue from ballia this temple
श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, राधे-कृष्ण की थी प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के  खोरीपाकड़ गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में बुधवार की रात चोरों ने अष्टधातु की पांच मूर्तियां चुरा लीं। चोरी गई मूर्तियों की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गुरुवार की सुबह सूचना मिलते ही सीओ सदर मयफोर्स मौके पर जा पहुंचे और जानकारी ली।  
विज्ञापन


वहीं, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड टीम ने भी मौका मुआयना किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पूर्व मंत्री नारद राय ने मंदिर के चबूतरे पर बैठक करके पुलिस को चेतावनी दी कि एक सप्ताह में मूर्तियां बरामद न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव में स्थापित श्रीराम जानकी मंदिर 150 वर्ष पुराना है। इस मंदिर में श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, राधे-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां अंदर के कमरे में विराजमान थी। मूर्तियों के बेशकीमती होने के कारण वहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कमरे में सिर्फ पुजारी और गांव के कुछ चिह्नित लोग ही जाते थे। हल्दी थाना क्षेत्र के बसुहपाह निवासी व मंदिर के पुजारी अरुण कुमार पांडेय दो दिन पूर्व पिता की तबियत खराब होने पर गांव चले गए थे। इस दौरान मंदिर पर रात में कोई नहीं सोता था।

जिसका फायदा उठाते हुए चोर मंदिर के पीछे की दीवार फांदकर मुख्य कमरे के दरवाजे तक आए। मुख्य कमरे का ताला नहीं टूटा तो उन्होंने खिड़की की ग्रिल उखाड़ी और अंदर वाले कमरे का दरवाजा खोलकर मूर्तियां ले गए। 

घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह उस समय हुई जब मंदिर में पूजा करने गांव के गिरिजेश राय पहुंचे। मंदिर का मुख्य दरवाजा नहीं खुला होने पर वह बगल के रास्ते से छत से होकर मंदिर के आंगन में आए, जहां मंदिर का दरवाजा खुला और वहां स्थापित पांचों मूर्तियां गायब थीं। चोरी की खबर लगी तो भारी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर जुट गए।  

thievs stolen god statue from ballia this temple
श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, राधे-कृष्ण की थी प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
उधर, सूचना मिलते ही सीओ सदर मुहम्मर नसीम, फेफना थाना प्रभारी विनीत मोहन पाठक मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना कर उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम घटना स्थल पर पहुंची।

लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। ग्रामीणों की माने तो पांचों मूर्तियों की कीमत वर्तमान समय में 15 करोड़ से अधिक की है। बेशकीमती मूर्तियों के चोरी होने की सूचना पर पूर्व मंत्री नारद राय मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक करके पुलिस को चेतावनी दी कि शीघ्र मूर्तियां बरामद न होने पर एक हफ्ते बाद आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अष्टधातु की पांच मूर्तियां चोरी गई हैं। ग्रामीणों के तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed