{"_id":"617bb09599ec0f0b341c1143","slug":"thieves-stolen-medicines-along-with-cash-from-medical-store-in-vatanasi-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दवा दुकान को भी चोरों ने नहीं बख्शा, मेडिकल स्टोर से नकदी के साथ दवाएं भी चुरा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दवा दुकान को भी चोरों ने नहीं बख्शा, मेडिकल स्टोर से नकदी के साथ दवाएं भी चुरा ले गए
Fri, 29 Oct 2021 01:58 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:58 PM IST
सार
वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। बीती रात चोरों ने मेडिकल स्टोर पर धावा बोलकर 60 हजार नकदी के साथ दवाएं भी चुरा ले गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद मेडिकल स्टोर पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर का तोड़कर बीती रात चोरों ने नकदी और हजारों की दवाई और दूध पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। इससे पूर्व हुई कई चोरियां पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं।
विज्ञापन
मंडुवाडीह चौराहे से लहरतारा की तरफ जाने वाले मार्ग पर सिद्धेश्वरी क्लीनिक व मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार सुबह मेडिकल स्टोर मालिक अतुल मिश्रा निवासी तारकेश्वर नगर कॉलोनी मंडुवाडीह जब दुकान खोलने पहुंचे तो ताला शटर में लगा ताले को टूटा देखा। अंदर गया तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। अतुल ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोरों ने गल्ले में रखे 60 हजार रुपये, दूध और कई दवाएं उठा ले गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मेडिकल स्टोर से करीब 100-120 मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट है। मौके पर जुटे दुकानदारों ने कहा कि रात में पुलिस चौकस नहीं रहती। इस कारण से क्षेत्र में चोर-उचक्के आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मेडिकल स्टोर संचालक अतुल ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पढ़ेंः कक्षा दो का छात्र कर रहा था शरारत, स्कूल संचालक ने छत से उल्टा लटका दिया, पुलिस ने हिरासत में लिया