फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   school principal hung Class two student upside down from roof in mirzapur outraged by viral picture

ये कैसी सजा: कक्षा दो का छात्र कर रहा था शरारत, स्कूल संचालक ने छत से उल्टा लटका दिया, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 29 Oct 2021 10:23 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Oct 2021 10:23 AM IST
सार

स्कूल संचालक द्वारा मासूम छात्र को उल्टा लटकाते फोटो वायरल हो रही है। मामला मिर्जापुर जिले के अहरौरा स्थित सद्भावना शिक्षण संस्थान का है। शरारत करने की सजा के तौर पर स्कूल संचालक ने बच्चे को छत से नीचे उल्टा लटकाया था। 

विज्ञापन
school principal hung Class two student upside down from roof in mirzapur outraged by viral picture
मिर्जापुर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के एक विद्यालय में मासूम छात्र के साथ बेरहमी का मामला सामने आया है। अहरौरा के सद्भावना शिक्षण संस्थान में बुधवार को शरारत करने की सजा के तौर पर स्कूल संचालक ने एक बच्चे को छत से नीचे उल्टा लटका दिया। इतने में बच्चे की हालत खराब हो गई। इस मामले की जानकारी होने पर डीएम ने बीएसए को जांच के लिए मौके पर भेजा। इसके बाद बच्चे का शोषण करने के आरोप में संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार देर शाम उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इधर,  विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


अहरौरा के बूढ़ादेई मोहल्ले के अजीत सिंह यादव का पुत्र सोनू यादव अहरौरा के सद्भावना पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। बुधवार को दोपहर में विद्यालय के कुछ बच्चे फुलकी खाने परिसर के बाहर गए थे। आरोप है कि वहां सोनू ने बच्चों से धक्कामुक्की की। कुछ बच्चों ने इसकी शिकायत स्कूल संचालक मनोज विश्वकर्मा से की।
विज्ञापन


उन्होंने उसे समझाया, लेकिन बच्चा उनकी बात नहीं समझ सका। आरोप है कि इससे क्रोधित होकर स्कूल संचालक ने बच्चे को पकड़ कर विद्यालय भवन के बारजे से उल्टा लटका दिया। यह देख बच्चे काफी डर गए। सोनू के पिता का कहना है कि वह तो विद्यालय में थे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः किन्नर बनकर वसूली करना पड़ा महंगा, असली वाले पहुंचे तो खुली पोल, सिर मुंडवाकर पोती कालिख

बीएसए को जांच के आदेश

पता चलने पर उन्होंने विद्यालय के संचालक से आपत्ति दर्ज कराई। स्कूल संचालक की इस हरकत से लोगों में भी नाराजगी है।  इस घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बीएसए गौतम प्रसाद को जांच के लिए मौके पर भेजा और तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

बाद में एबीएसए अरुण सिंह ने बताया कि विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  मामले में एसपी अजय सिंह ने कहा कि स्कूल संचालक द्वारा छात्र सोनू (05)को शरारत करने पर सजा के तौर पर छत से उल्टा लटका कर अमानवीय व्यवहार किया गया। छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed