फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves stole jewellery worth lakhs of rupees and cash in Varanasi

वाराणसी में चोरों का दुस्साहस: रात में कमरे का ताला तोड़कर खंगाल ले गए सामान, गहने और नकदी पर किया हाथ साफ

Thu, 05 Jun 2025 11:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 05 Jun 2025 11:14 AM IST
सार

Varanasi News: मिर्जामुराद में छत के सहारे घर में घुस कर चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा फिर बक्सा और अटैची समेत लाखों के गहने और नकदी उठा ले गए। 

विज्ञापन
Thieves stole jewellery worth lakhs of rupees and cash in Varanasi
खेत में फेंका मिला कपड़ों से भरा अटैची और बक्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जामुराद क्षेत्र के खालिसपुर गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में छत के सहारे घुस कर नकदी समेत लाखों के गहने चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर (मिर्जामुराद) हरिरामपुर गांव के ताल में चोरी का बक्सा और अटैची, बैग फेंका हुआ मिला। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार कल्लू राम यादव का मकान खालिसपुर गांव में है, बुधवार की देर रात रोज की तरह परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए।  देर रात चोरों ने घर में घुस कर कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखा बक्सा और अटैची का ताला तोड़ दिया। उसमें रखा 10 हजार नकदी सहित लाखों का जेवरात जिसमें सोने का तीन मंगल सूत्र, एक मांगटीका, एक नथिया और एक चांदी का पैजनी व मीना उठा ले गए। 
विज्ञापन


उधर, एक किलोमीटर दूर बिसैता ताल में सुनसान जगह देख कर चोरों ने कपड़ों से भरा बैग, अटैची व टूटा बॉक्स फेंक दिया। गुरुवार की सुबह इस घटना की जानकारी उस समय कल्लू राम यादव के बेटा विनीत यादव को हुई, जब सुबह शौच के लिए जा जा रहा था। देखा कि रूम का ताला टूटा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: शादी समारोह से लौट रहे थे दो दोस्त, रास्ते में मौत कर रही इंतजार; हादसे ने ली एक की जान


घटना के बारे में जैसे ही कल्लू राम व उनकी पत्नी शकुंतला देवी को हुई वह रोने- बिलखने लगे और इसकी सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दी। सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉड को बुला कर मौका मुआयना कराया। जिस ताल से सामान देखा गया वहीं एक काला गमछा पुलिस ने बरामद किया। 

कल्लू राम ने बताया कि एक महीने पूर्व 5 मई को उनकी बेटी की शादी सम्पन्न हुई थी। परिजनों ने कहा शादी का गहना समेत अज्ञात चोर नकदी भी उठा ले गए। इधर, इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed