फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves stole jewellery worth lakhs along with cash targeted two houses in varanasi

नकदी समेत लाखों के आभूषण ले उड़े चोर: दो मकान को चोरों ने बनाया निशाना, CCTV ब्लैंक होने पर हुआ था संदेह

Sun, 09 Jun 2024 03:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 03:14 PM IST
सार

Varanasi News: पास-पड़ोस के लोगों का कहना है कि कुछ घरों में कैमरों में रात में करीब दो बजे के आसपास कुछ सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं, जिसको पुलिस की क्राइम टीम लेकर गई है। फिलहाल पुलिस को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Thieves stole jewellery worth lakhs along with cash targeted two houses in varanasi
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के दो मकानों में चोरों ने धावा बोला। एक मकान से तो बैरंग लौटे, जबकि दूसरे मकान से नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण उठा ले गए। घर में कैमरा लगे होने के बावजूद चोरी हो जाने से लोग सहम गए है। इसकी सूचना लालपुर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


लालपुर के सोएपुर निवासी शिक्षक दंपति विनय त्रिपाठी व विशालाक्षी देवी के बंद मकान को चोरों ने खंगाल डाला। घर में अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नगद सहित सभी आभूषण चोर ले उड़े। विनय धर्मापुर में संस्कृत शिक्षक के रूप में तैनात हैं जबकि उनकी पत्नी विशालाक्षी देवी चोलापुर राजकीय में शिक्षक हैं।
विज्ञापन


गर्मियों की छुट्टी होने पर परिवार सहित 5 जून को गांव सुरेरी जौनपुर चले गए थे। उन्होंने घर पर कैमरा लगवा रखा था, जिसकी मोबाइल फोन से निगरानी कर रहे थे। शनिवार को कैमरा अचानक ब्लैंक दिखने लगा तो उन्हें शक हुआ। वह जौनपुर से भागे-भागे घर कर आए तो मकान की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे का सारा दरवाजा तोड़कर घर में रखे 50 हजार नगद व पत्नी के सभी आभूषण चोर उठा ले गए। आभूषण के विषय मे कोई जानकारी नहीं दे पाए, लेकिन पांच लाख के ऊपर के ही गहने रहे। उन्ही के पड़ोस में रहने वाले राकेश पांडेय के मकान को भी चोर घुसे, लेकिन वहां उनके हाथ कुछ लग नहीं सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed