{"_id":"665c377ed09483b0b607a07e","slug":"thieves-stole-cash-and-jewellery-from-teacher-house-in-varanasi-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: शिक्षक के बंद घर में घुसकर नकदी-जेवरात उड़ा ले गए चोर, बीमार बेटे को लेकर अस्पताल में था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: शिक्षक के बंद घर में घुसकर नकदी-जेवरात उड़ा ले गए चोर, बीमार बेटे को लेकर अस्पताल में था परिवार
Sun, 02 Jun 2024 02:45 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:45 PM IST
सार
वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के अशोक पुरम कॉलोनी में एक घर में घुसकर चोरों ने नकदी और जेवरात उड़ा लिया। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। परिवार के लोग बच्चे को लेकर अस्पताल में थे, घर बंद था। इसी दौरान चोरों ने हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन
चोरों ने घर से उड़ाया गहने और जेवरात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के अशोक पुरम कॉलोनी के बजरंग नगर में किराये के मकान में रहने वाले शिक्षक के घर को चोरों ने निशाना बनाया। बीती रात बंद घर में घुसकर चोरों ने नकदी और गहने पार कर दिए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
शरद पांडे के मकान में किराए पर रहने वाले शिक्षक डॉक्टर दुर्गेश सिंह के बीती रात में बंद घर में घुसे चोरों ने नगदी और जेवरात उड़ा दी। घर में चोरी होने की जानकारी रविवार की सुबह होने पर दुर्गेश ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लंका पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर वापस लौट गई। घर की अलमारी को तोड़कर चोरों ने 60 हजार रुपए नगद और 6 लाख का जेवरात अपने साथ उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है मामला
किराये पर रहने वाले दुर्गेश सिंह के बेटे की तबियत खराब होने पर पिछले 15 दिनों से भेलूपुर इलाके में एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बच्चे की तबियत शनिवार को ज्यादा बिगड़ने पर रात में दुर्गेश और उनकी पत्नी अस्पताल में ही रुक गए। इसी दौरान चोर घर के पश्चिम तरफ स्थित दरवाजे का लॉक तोड़कर घर में घुस गए। घर की अलमारी को तोड़कर चोरों ने 60 हजार रुपये नकदी और 6 लाख का जेवरात उठा ले गए।
रविवार की सुबह दुर्गेश और उनकी पत्नी के घर पहुंचने के बाद मामले की जानकारी हुई। दुर्गेश सिंह जौनपुर शहर के रहने वाले हैं। जौनपुर में ही शिक्षक हैं। बेटे को पढ़ने के लिए पिछले दो साल से बजरंग नगर में किराये पर पत्नी बच्चों के साथ रहते हैं।
