फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves scaled the wall to enter a locked house; burglary at retired professor's home.

Varanasi News: बंद मकान में दीवार फांदकर घुसे चोर, रिटायर्ड प्रोफेसर के घर चोरी

Thu, 03 Sep 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves scaled the wall to enter a locked house; burglary at retired professor's home.
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के गिलट बाजार स्थित पत्रकार पुरम कॉलोनी में सेवानिवृत्त प्रो. सुमन कुमार श्रीवास्तव के दो मंजिला मकान में चोर दीवार फांदकर दाखिल हुए और कमरों को खंगाला। मकान मालिक विद्यापीठ के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं और पत्नी के साथ नोएडा गए हुए हैं। चोरी गए सामान और रकम का सही आकलन उनके लौटने के बाद होगा।
विज्ञापन

पत्रकार पुरम कॉलोनी गेट नंबर-1 निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुमन कुमार श्रीवास्तव ने करीब 10 वर्ष पहले मकान बनवाया था। वह पत्नी मधु श्रीवास्तव के साथ रह रहे हैं। दोनों इन दिनों बेटी के यहां नोएडा गए हुए हैं। मकान के दोनों मुख्य गेट पर ताला बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोर दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। थाना प्रभारी राज किशोर पांडेय ने बताया कि मकान मालिक नोएडा से लौटने के बाद तहरीर देंगे। तहरीर मिलने पर चोरी गए सामान का आकलन कर मुकदमा दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed