फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thief absconded with handcuff from police station in varanasi

बनारस में मुंशी की लापरवाही से हथकड़ी समेत चोर थाने से फरार

Sun, 02 Dec 2018 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 02 Dec 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
Thief absconded with handcuff from police station in varanasi
बनारस में पुलिस की लापरवाही से शातिर बाइक चोर थाने से फरार हो गया। इस चोर को वकीलों ने पकड़ कर कैंट पुलिस के हवाले किया था। ड्यूटी मुंशी की लापरवाही से शातिर बाइक चोर हथकड़ी समेत हिरासत से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि लापरवाह पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को संस्तुति की गई है। कचहरी परिसर से शनिवार की दोपहर एक शातिर बाइक चोर को वकीलों ने पकड़ कर कचहरी चौकी के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने फैंटम दस्ते के सिपाहियों के माध्मय से उसे कैंट थाने पहुंचा दिया। आरोप है कि थाने में तैनात ड्यूटी मुंशी उमाकांत सिंह ने लापरवाही पूर्वक उसे हथकड़ी लगाकर कार्यालय में ही बैठा दिया और अपने अन्य काम में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मौका पाकर शातिर चोर हथकड़ी समेत फरार हो गया। फिलहाल मामले की जांच इंस्पेक्टर कैंट विजय बहादुर सिंह कर रहे हैं। हिरासत से फरार शातिर दाऊद उर्फ मोनू है जो लल्लापुरा, सिगरा निवासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed