Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thick cable placed on the tracks; driver applies emergency brakes to stop the train, averting an accident.

Varanasi News: पटरी पर रखा मोटा केबल, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा रोकी ट्रेन, टला हादसा

Thu, 19 Nov 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Thick cable placed on the tracks; driver applies emergency brakes to stop the train, averting an accident.
वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन की घटना, आरपीएफ ने चार युवकों को पकड़ा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे ट्रैक पर चार युवकों ने बिजली का मोटा केबल रख दिया। इसी बीच सामने से मेमू ट्रेन आ रही थी। लोको पायलट की नजर जैसे ही पटरी पर रखे केबल पर पड़ी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने केबल को ट्रैक से हटवाया। मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। इसमें आरिफ (24), इमरान (22), आसिफ (21) और निजामुद्दीन (24) हैं। सभी पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। चारों वाराणसी क जैतपुर के रहने वाले हैं।

वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के तहत धोबीघाट के पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर 16 नवंबर को किसी ने बिजली के मोटे केबल का बंडल रख दिया था। इसी ट्रैक से ट्रेन नंबर 65112 प्रयागराज रामबाग-औड़िहार मेमू को गुजरना था। आरपीएफ पोस्ट वाराणसी सिटी की प्रभारी भुवनेश्वरी ने बताया कि सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के पास किलोमीटर संख्या 200/21 के पास चार युवक बैठे हैं। आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज से मिलान पर चारों की घटनास्थल पर मौजूदगी की पुष्टि हुई। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि रेलवे लाइन के किनारे पड़े केबल को वह चोरी कर ले जा रहे था। हालांकि, भारी होने के कारण इसे लाइन के पास छोड़ दिया था। लोको पायलट के ट्रेन रोकने के बाद आरपीएफ ने इसे हटाकर साइड रख दिया था। बाद में आरोपी फिर से मौके पर पहुंचे और केबल को धोबी घाट तालाब की जलकुंभी में छिपाकर चले गए थे। रात 9 बजे आरपीएफ ने चारों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article