फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   They work diligently so that we can celebrate the festival, holidays of those in essential services are cancel

जिम्मेदारी... : हम त्योहार मना सकें, इसलिए ये मुस्तैदी से काम करते हैं, जरूरी सेवा वालों की छुट्टियां रद्द

Fri, 01 Nov 2024 02:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Nov 2024 02:07 PM IST
सार

Varanasi News : दीपावली के पहले और बाद में होने वाली गंदगी को लेकर नगर आयुक्त सक्रिय दिखे। उन्होंने सफाईकर्मियों को निदेश दे दिया था कि अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। जब लोग त्योहार मना रहे थे तो सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहा था।

विज्ञापन
They work diligently so that we can celebrate the festival, holidays of those in essential services are cancel
जिले के एक वार्ड में झाड़ू लगाते सफाईकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ओर जहां हम दीपावली का त्योहार मनाते हैं तो वहीं सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभा रहे हैं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने आवश्यक सेवाओं में शामिल सफाई कर्मी की छुटि्टयां रद्द कर दी है। साथ ही उन्हें अपने-अपने वार्डों की सफाई का जिम्मा दिया गया है। 

विज्ञापन


भगवानपुर वार्ड की सफाईकर्मी इंद्रा देवी ने कहा कि वे नियमित पांच बजे भोर में अपने वार्ड में सफाई करने आ जाती हैं। पूरा वार्ड साफ करने के बाद ही जाती हैं। दीपावली पर छुट्टी नहीं मिलती है। बंगाली कालोनी में सफाई कर्मी सुनील कुमार बीते पांच सालों से दीपावली की छुट्टी पर शाम को घर जाते हैं। दिन भर सफाई करने के बाद मिठाई और पटाखे लेकर बच्चों के साथ दीपावली मनाते हैं। 
विज्ञापन


खोजवां के सफाई कर्मी राजा बाल्मीकि ने कहा कि दीपावली पर विशेष सफाई करते हैं। दीपावली पर अधिक कूड़ा निकलता है। सड़कें साफ रहें। इस नाते छुट्टी में भी सफाई करते हैं। बालाजी नगर कालोनी के मारकंडे कुमार का कहना है कि वे दीपावली पर दोपहर बाद घर जाते हैं। इस दौरान बाजार से खरीददारी करके जब घर पहुंचते हैं। जोनल स्वच्छता अधिकारी रवि निरंजन ने कहा कि दीपावली पर साफ सफाई के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। छुट्टियां सबकी रद कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम का कंट्रोल रूम सक्रिय रहा
दीपावली पर बेहतर कामकाज के लिए नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम बनाया है। जहां पर शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। सुबह से रात 8 बजे तक 37 कॉल आए। इनमें ज्यादातर सफाई, स्ट्रीट लाइट, छुट्टा पशुओं, घाटों की सफाई से जुड़ी रही। नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अवकाश वाले दिन भी कंट्रोल रूम एक्टिव रहा। सभी शिकायतों का समाधान कराया गया है। 

मरीजों की सेवा के साथ बांटी दीपावली की खुशियां
रोशनी के पर्व दीपावली पर लोग जिस समय घरों पर खुशियां मना रहे थे, उस समय स्वास्थ्य कर्मी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की सेवा में लगे रहे। स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल में ही दीपावली मनाई। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। 

दीपावली के दिन सुबह से ही बीएचयू अस्पताल के साथ ही ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी और जिला-मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की जांच और इलाज किया गया। शाम को स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल में ही दीपावली मनाई। 

उधर, ग्रामीण इलाकों में विशेषकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहे। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि इमरजेंसी में जो भी मरीज आएं, सभी का हर संभव जांच और बेहतर इलाज किया गया। 

मुस्तैद रहीं एबुलेंस : अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस कर्मी भी अपने अपने एंबुलेंस के साथ मुस्तैद रहे। इसमें मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के अलावा सभी पीएचसी, सीएचसी पर भी एंबुलेंस खड़ी रही। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर कृष्णदेव ने बताया कि 108 और 102 नंबर पर जो भी फोन आए उसके आधार पर निर्धारित समय के भीतर मरीजों को सेवा का लाभ दिलवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed