फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   They are asking for information by sending links in the name of consecration of Ram temple.

Varanasi News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बहाने लिंक भेज कर मांग रहे जानकारी

Thu, 19 Oct 2023 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
They are asking for information by sending links in the name of consecration of Ram temple.
अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बहाने आमजन को मैसेज और लिंक भेज कर व्यक्तिगत जानकारी मांगने का प्रयास किया जा रहा है। इसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) काशी प्रांत के प्रचार विभाग के पदाधिकारियों ने भ्रामक बताया है। साथ ही आमजन को सतर्क रहने के लिए कहा है। साइबर अपराधी अब राम मंदिर के नाम पर ठगी के प्रयास में जुटे हैं। आमजन के पास संदेश भेजा जा रहा है कि प्रिय राम भक्त, श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के भाग के रूप में कृपया अपने स्थान/गांव के पास दो मंदिरों की पहचान करें। दशहरा से पहले 24 अक्तूबर 2023 तक लिंक पर क्लिक करें। अधिक जानकारी आगे दी जाएगी। इसे आरएसएस के पदाधिकारियों ने सिरे से खारिज किया और कहा कि किसी तरह की व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। संगठन से कोई जानकारी नहीं मांगी जा रही है। उधर, इस संबंध में साइबर क्राइम एक्सपर्ट श्याम लाल गुप्ता ने कहा कि अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। ऐसे लिंक पर क्लिक करते ही साइबर क्रिमिनल हमारे मोबाइल से बैंक खाते और पासवर्ड सहित अन्य गोपनीय जानकारियां एकत्र कर हमें आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed