फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   These six places in Varanasi will be able to watch live Dev Diwali, 12 lakh diyas will be lit

Dev Diwali 2023: काशी की इन छह जगहों पर लाइव देख सकेंगे देव दिवाली, आठ लाख लोगों के बीच जलेंगे 12 लाख दीये

Fri, 24 Nov 2023 11:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 24 Nov 2023 11:46 AM IST
सार

देव दीपावली पर विश्व प्रसिद्ध काशी के घाट की आरती शहर के कई स्थानों पर लाइव देखी जा सकती है। इसके लिए छह प्रमुख जगहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगी है। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ. डी.वासुदेवन ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए रियल टाइम आरती देखने के लिए घाट पर हाई रेजुलेशन कैमरे लगे हैं।

विज्ञापन
These six places in Varanasi will be able to watch live Dev Diwali, 12 lakh diyas will be lit
देव दिवाली वाराणसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली देखने के लिए यदि आप घाटों पर नहीं पहुंच पाते हैं और गंगा आरती के साथ देव दीपावली में शामिल होने से वंचित रह जाते हैं तो प्रशासन आपके लिए देव दीपावली देखने का खास प्रबंध कर रहा है। काशी में छह प्रमुख स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर देव दीपावली और गंगा की महाआरती देखने का प्रबंध किया गया है। बता दें कि काशी में 27 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी।

विज्ञापन


देव दीपावली पर विश्व प्रसिद्ध काशी के घाट की आरती शहर के कई स्थानों पर लाइव देखी जा सकती है। इसके लिए छह प्रमुख जगहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगी हैं। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ. डी. वासुदेवन ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए रियल टाइम आरती देखने के लिए घाट पर हाई रेजुलेशन कैमरे लगे हैं। भक्तों की अधिकता व आवागमन की दृष्टि से छह जगहों पर एलईडी स्क्रीन है। ये प्रमुख स्थान अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, राजघाट, गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग व वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन हैं।
विज्ञापन


सजीव तस्वीरों के साथ इस पुनीत आयोजन से जुड़ सकेंगे। घाटों पर एलईडी स्क्रीन को इस तरह से लगाया गया है, जिससे घाट पर आने वाले सैलानियों के साथ-साथ नौकायन करने वाले भी आरती व दर्शन देख सकें। इसके अलावा बड़ी स्क्रीन पर अर्धचंद्राकार घाटों के पार रेत पर होने वाली ग्रीन आतिशबाजी  दिखाई जाएगी। अयोध्या के बाद अब काशी में देव दीपावली पर 12 लाख दीये जलाए जाएंगे। इनमें एक लाख दीप गाय के गोबर से बने होंगे। इस वर्ष देव दीपावली पर 7- 8 लाख श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed