फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   These eight steps are essential to becoming a research and business tycoon.

Varanasi News: रिसर्च और बिजनेस टायकून के बनने के बीच ये आठ स्टेप जरूरी

Mon, 05 Oct 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
These eight steps are essential to becoming a research and business tycoon.
आईआईटी बीएचयू के ट्रैक्शन कार्यक्रम में टेक्नोसेवियों को रिसर्च और बिजनेस टायकून बनने के बीच आठ बड़े स्टेप को पूरा करने की बात बताई गई। रविवार को समापन सत्र में प्रतिभागियों ने समस्या की पहचान, सत्यापन, ग्राहक खोजना, मिनिमम वायबल प्रोडक्ट, उत्पाद निर्माण, बिजनेस मॉडल, गो-टू-मार्केट रणनीति और फंडिंग की तैयारी जैसे कामों को जाना। इसके लिए कई कंपनियों के बिजनेसमैन के साथ संवाद, कार्यशालाएं, मेंटर क्लीनिक और व्यावहारिक अभ्यास कराए गए।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को अपने विचारों को ग्राहकों के सामने परखने और उनमें जरूरी बदलाव करने का मौका मिला। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. मुकेश मेश्राम ने बताया कि आईआईटी के पूर्व छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों की भागीदारी रही। इनमें सीरियल आंत्रप्रेन्योर राजीव गुप्ता, फर्स्टक्राई और एक्सप्रेसबीज के संस्थापक अमितावा साहा, टेरी एसएएस के डॉ. आनंद जायसवाल, इंद्रा एस्ट्रा के सीटीओ धीरज डागा, मैग्ना हायर के सीईओ अकस्मत प्रधान और ट्रिफेक्टा कैपिटल के पार्टनर सौरभ सिंह सहित कई विशेषज्ञों ने बिजनेस तैयार करने का तरीका सुझाया। सैद्धांतिक ज्ञान के बजाय वास्तविक बाजार में विचारों के परीक्षण और उन्हें विस्तार योग्य उद्यम में बदलने की दिशा में व्यावहारिक अनुभव दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed