फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be rain of wealth for 5 days in Shri Kashi Vishwanath Dham

Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में पांच दिन होगी धन वर्षा, लगेगा 21 क्विंटल का भोग; मिलेगा अन्न और धन का प्रसाद

Wed, 08 Nov 2023 08:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 08 Nov 2023 08:59 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि 10 तारीख को काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित माता अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट भव्य आरती और पूजन के खुलेंगे।

विज्ञापन
There will be rain of wealth for 5 days in Shri Kashi Vishwanath Dham
Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में पांच दिन होगी धन वर्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस के पावन पर्व पर इस बार काशी विश्वनाथ धाम में लगातार पांच दिनों तक धनवर्षा होगी। इस दौरान मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे और अन्न, धन का प्रसाद भी बंटेगा। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंदिर की भव्य सजावट के साथ झांकी भी सजाई जाएगी। अन्नकूट पर्व पर इस बार 21 क्विंटल का प्रसाद चढ़ेगा।

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि 10 तारीख को काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित माता अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट भव्य आरती और पूजन के खुलेंगे। इसके बाद आम दर्शनार्थियों को मां अन्नपूर्णा के दर्शन मिलेंगे। सभी दर्शनार्थियों को अन्न और धन का प्रसाद मिलेगा। इसके लिए अन्न और धन की पर्याप्त व्यवस्था मंदिर प्रशासन की ओर से की गई है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। सजावट के साथ इनकी अलग से लाइन लगाने की व्यवस्था है। दर्शनार्थी मंदिर के हेल्प डेस्क काउंटर से रसीद कटा कर भी प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed