फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be no problem in the treatment of children at health centers

स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के इलाज में नहीं होगी परेशानी

Wed, 30 Jun 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
There will be no problem in the treatment of children at health centers
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बच्चों के इलाज में कोई परेशानी नहीं होगी। दीनदयाल अस्पताल के चिकित्सकों, स्टाफ नर्स के प्रशिक्षण के बाद मंगलवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्यकर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। सीएचसी चोलापुर, आराजीलाइन, नरपतपुर, पुआरीकला, शास्त्री अस्पताल रामनगर के स्वास्थ्य कर्मियों को बच्चों के इलाज और जांच से जुड़े उपकरणों के प्रयोग के बारे में बताया गया। जिले के अस्पतालों में पीआईसीयू, एनआईसीयू के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पीआईसीयू बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दीनदयाल अस्पताल सभागार में मंगलवार को चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष, भावना विष्ट, रजनीकांत दूबे ने ऑक्सीजन, वेंटिलेटर के प्रयोग के बारे में प्रशिक्षित किया। स्वास्थ्यकर्मियों के सवालों का भी जवाब दिया। अब एक-दो जुलाई सीएचसी हाथी बाजार, मिसिरपुर, बिरावकोट, गंगापुर और मंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed