फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chandra grahan 2025 In India know zodiac sign effect and list with date and time

Chandra Grahan 2025: इस साल कब- कब लगेंगे ग्रहण? जानें- किस राशि पर पड़ेगा प्रभाव

Wed, 08 Jan 2025 01:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 08 Jan 2025 01:37 PM IST
सार

Chandra Grahan 2025: खगोलीय घटनाओं पर गौर करें तो इस साल कुल चार ग्रहण लगेंगे। चंद्रग्रहण दो साल बाद लगेगा और 3:29 घंटे दिखेगा। आने वाली सात सितंबर को खरग्रास चंद्रग्रहण जो तमाम देशों में दिखेगा। 
 

विज्ञापन
Chandra grahan 2025 In India know zodiac sign effect and list with date and time
Chandra grahan 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नए साल में चार ग्रहण लगेंगे। लेकिन, इनमें से एक ही खरग्रास चंद्रग्रहण दृश्यमान होगा। ये चंद्रग्रहण दो साल बाद सात सितंबर को लगेगा, जो कि 3:29 घंटे तक दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत समेत एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीकी देशों में भी दिखाई देगा।

विज्ञापन


हर साल कम से कम दो और अधिकतम सात ग्रहण लगते हैं। इस बार चार ग्रहण लग रहे हैं। पिछले साल भी चार ग्रहण लगे थे। मगर, दो साल से कोई ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं था। इस साल सात सितंबर को आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा, जो विश्व के करीब सभी देशों में दिखेगा।

विज्ञापन

ज्योतिष की राय जान लें

ज्योतिषविद विमल जैन और आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार सात सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रात 9.57 बजे चंद्रग्रहण लगेगा जो 1:26 बजे तक रहेगा। यानी ग्रहण 3:29 घंटे तक दिखाई देगा। ग्रहण लगने के नौ घंटे पहले ही सूतक तक लग जाएगा।

इसके चलते शिवालयों व देवालयों में पूजन-अर्चन प्रभावित रहेगा। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र है। इसका प्रभाव कुंभ राशि पर पड़ेगा। ज्योतिषविद ने बताया कि बाकी तीन ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होंगे। पहला चंद्रग्रहण 14 मार्च, दूसरा 29 मार्च को सूर्य ग्रहण और अंतिम सूर्यग्रहण 22 सितंबर को लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed