{"_id":"676db1048aed36acc9027844","slug":"there-was-an-uproar-over-the-presence-of-chicken-pieces-in-paneer-curry-varanasi-news-c-20-vns1056-836204-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पनीर की सब्जी में चिकन का पीस मिलने को लेकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पनीर की सब्जी में चिकन का पीस मिलने को लेकर किया हंगामा
विज्ञापन
पनीर की सब्जी में चिकन का पीस मिलने को लेकर किया हंगामा
- होटल के जीएम ने कहा- शराब पीकर किए हंगामा, खाने का बिल दिए बगैर चले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
शिवपुर। शुद्धीपुर स्थित सपा नेता ओपी सिंह के आद्रिका होटल में पनीर की सब्जी में चिकन का पीस मिलने का आरोप लगाकर ग्राहकों ने हंगामा कर दिया। ग्राहकों का हंगामा देख होटल के स्टाफ ने माफी मांगी। घटना की शिकायत 112 नंबर पर करने पर शिवपुर थाने की पुलिस ने होटल के जनरल मैनेजर और स्टाफ से पूछताछ की।
चंदौली के मुगलसराय निवासी ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि वह बुधवार की शाम नौ लोगों की टीम के साथ कंपनी के काम से मीटिंग के लिए आए थे। सभी ने शुद्धीपुर स्थित आद्रिका होटल में ठहरने के लिए कमरा बुक किया। भोजन करने वालों में पांच लोग नॉनवेज खाने वाले थे और चार लोगों को शाकाहारी भोजन करना था। शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों के भोजन के दौरान उनकी पनीर की सब्जी से चिकन का पीस निकला। इसकी सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी गई और ऑर्डर देने वाले स्टाफ को बुलाया गया तो उसने माफी मांगी। ओमप्रकाश ने बताया कि अंतत: हम लोग देर रात एक बजे तक अपना एडवांस पैसा वापस लेकर होटल छोड़ दिए।
उधर, होटल के जनरल मैनेजर विनय यादव ने पुलिस को बताया कि नौ लोग आए थे और पांच कमरों को बुक किए। एडवांस में 2500 रुपये जमा किए। पांच रूम का किराया 11564 रुपये था। रात 10 बजे के करीब लोगों ने पनीर का आर्डर दिया था। सभी लोगों ने शराब पी और देर रात तक हंगामा करते रहे। रात 11:30 बजे लोगों ने पनीर में चिकन कहकर हंगामा खड़ा कर दिया। खाने का बिल 3658 रुपये आया था। लोग खाने का बिल भी नहीं दिए और हंगामा करते हुए अपना 2500 रुपये एडवांस लेकर चले गए। इसकी शिकायत उन्होंने रात में ही फोन करके गिलट बाजार चौकी इंचार्ज से की थी। इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि मामला खाद्य सुरक्षा विभाग से संबंधित है। फिर भी दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है। उधर, एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपल लेने के लिए होटल भेजी गई थी। होटल प्रबंधन को चेताया गया है कि दोबारा किसी किस्म की शिकायत न आए।