Varanasi: काठमांडू से आगरा जा रहे विमान में आई खराबी,एयरपोर्ट पर किया गया ग्राउंड, प्लेन में सवार थे 70 यात्री
एयरपोर्ट के निर्देशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि काठमांडू से चार्टर विमान आगरा जा रहा था, विमान में तकनीकी खराबी आई थी जिसके कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान को ठीक करने का प्रयास किया गया।
विस्तार
काठमांडू से आगरा जा रहे चार्टर विमान में तकनीकी ख़राबी आ गई जिसके चलते विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। विमान ने काठमांडू से आगरा के लिए उड़ान भरी थी पायलट को विमान में पहले ही तकनीकी खराबी की जानकारी हुई जिसके बाद विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर अकस्मात लैंड कराया गया, जिसके बाद विमान की खराबी को विशेषज्ञों के द्वारा ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन ठीक न होने के कारण विमान को ग्राउंड कर दिया गया।
बताते चलें कि विमान काठमांडू से आगरा जा रहा था विमान में पायलट को खराबी की जानकारी हुई जिसके बाद विमान को नजदीक के वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे लैंड कराया गया। विमान कुल 70 पर्यटकों को लेकर आगरा जा रहा था। यात्रियों को दिल्ली के अलग-अलग विमान से भेजा गया।
एयरपोर्ट के निर्देशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि काठमांडू से चार्टर विमान आगरा जा रहा था, विमान में तकनीकी खराबी आई थी जिसके कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान को ठीक करने का प्रयास किया गया। विमान सही समय पर ठीक नहीं हो सका इसके बाद सभी यात्रियों को अलग-अलग विमान से भेजा गया।