फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There is no space in trains going to Dehradun, Kolkata, Jammu for two months in summer.

Varanasi News: गर्मी में देहरादून, कोलकाता, जम्मू जाने वाली ट्रेनों में दो महीने तक जगह नहीं

Thu, 26 Mar 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
There is no space in trains going to Dehradun, Kolkata, Jammu for two months in summer.
वाराणसी। गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों को यात्रा करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी देहरादून, जम्मू, मुंबई सहित अन्य स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि अधिकांश ट्रेनों में 24 मई तक वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है। कुछ ट्रेनों में बीच-बीच के दिनों में स्लीपर कोच की बुकिंग भी बंद हो गई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, वहीं अधिकांश विद्यालयों में बच्चों की गर्मी की छुट्टियां अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू होती हैं। ऐसे में कई लोग उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, मसूरी घूमने के साथ ही परिवार के साथ मुंबई, ओडिशा और जम्मू होकर श्रीनगर व कश्मीर जैसी जगहों पर घूमने जाते हैं। ट्रेनों में सीटों की स्थिति यह है कि वाराणसी से देहरादून, हरिद्वार जाने वाली 13035 उपासना एक्सप्रेस और बनारस से देहरादून जाने वाली 15119 जनता एक्सप्रेस में 23 मई तक कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। इनमें वेटिंग लिस्ट भी 50 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

वाराणसी से जम्मू जाने वाली 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 13041 हिमगिरी एक्सप्रेस और 12355 अर्चना एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी कोच में 24 मई तक कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं है। इन ट्रेनों में अधिकांश दिनों में वेटिंग लिस्ट भी 100 के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा कोलकाता रूट पर हावड़ा जाने वाली 13048 विभूति एक्सप्रेस और 13036 उपासना एक्सप्रेस में भी 24 मई तक जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में बाहर घूमने की योजना बनाने वाले लोगों को ट्रेनों में सीट न मिलने की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed