फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   there are two thousand application for admission in convent school

आरटीई के तहत कान्वेंट स्कूल में दाखिले के लिए दो हजार आवेदन

Thu, 13 Apr 2017 01:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 13 Apr 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
there are two thousand application for admission in convent school
स्कूली बच्चे
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावक भी अपने बच्चों का दाखिला कान्वेंट स्कूल में करा सकते हैं। हर कान्वेंट स्कूल में एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक में 25 फीसदी कोटा गरीब बच्चों के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन


प्रवेश के लिए अब तक दो हजार अभिभावकों ने आवेदन किया है। अभी यह प्रक्रिया अगले महीने तक चलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बार पांच हजार बच्चों के दाखिला का लक्ष्य रखा है। पिछली बार इस तरह से तीन हजार दाखिले कराए गए थे। 
विज्ञापन



इस शैक्षणिक सत्र के लिए मार्च से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू है। आवेदन की प्रक्रिया नगर क्षेत्र में ऑनलाइन, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के आफलाइन रखी गई है। ग्रामीण इलाकों में खंड शिक्षा अधिकारी के पास आवेदन पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र से अब तक करीब एक हजार आवेदन आ चुके हैं, वहीं नगर क्षेत्र में 959 आवेदन। बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव का कहना है कि इस साल हमने पांच हजार बच्चों के दाखिले का लक्ष्य रखा है।

बावजूद जितने आवेदन आते हैं, सभी के दाखिले की कोशिश होगी। क्षेत्र वार मान्यता प्राप्त कान्वेंट स्कूलों में इनके दाखिले कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed