{"_id":"5c10b314bdec224180577e2b","slug":"there-are-so-many-trains-cancel-due-to-fog-see-the-full-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को किया निरस्त, देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को किया निरस्त, देखें पूरी सूची
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। वाराणसी-गोंडा इंटरसिटी 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक तो गोंडा-वाराणसी इंटरसिटी 14 दिसंबर से 16 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 13 दिसंबर से 15 फरवरी तो वहीं बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 14 दिसंबर से 16 फरवरी तक कैंसिल रहेगी।
वारणसी-देहरादून एक्सप्रेस को 13 दिसंबर से 15 फरवरी और देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस 14 दिसंबर से 16 फरवरी तक निरस्त की गई है। आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस 20, 27 दिसंबर, 3, 10 17, 24, 31 जनवरी 5, 12 फरवरी, दिल्ली से आजमगढ़ जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस 19, 26 दिसंबर, 2, 9, 16, 23, 30 जनवरी व 6, 13 फरवरी निरस्त रहेगी।