{"_id":"5b0fe4b64f1c1b986e8b5914","slug":"there-are-may-gifts-for-varanasi-on-four-tears-of-modi-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर बनारस को मिली कई सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर बनारस को मिली कई सौगातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 31 May 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शहर को कई सौगात दे दीं। केंद्रीय मंत्री ने काशी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (नाइलेट) खोलने की घोषणा की।
आईआईटी बीएचयू में इंक्यूबेशन सेंटर की भी शुरुआत करने की जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए तीन करोड़ रुपये दिए गए हैं। केंद्र में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को वाराणसी पहुंचे रविशंकर प्रसाद प्रसाद ने बताया कि नाइलेट के सेंटर का प्रस्ताव तैयार है।
इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत हो चुकी है। सेंटर के लिए शहर में जगह की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आईआईटी बीएचयू में भोजपुरी, अवधी, मैथिली, मगही भाषा में अनुवाद करने के लिए सॉफ्टवेयर व प्रोग्रामिंग पर काम हुआ है। वेब वर्जन लांच हो चुका है।
विज्ञापन
इसी पर आगे काम करने के लिए इंक्यूबेशन सेंटर खोला जा रहा है। इसके बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की आंचलिक भाषाओं में दुनिया भर से बात की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि काशी में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बीपीओ अगले एक-डेढ़ महीने में काम शुरू करने लगेगा।
एक साल पहले महमूरगंज में इसकी शुरुआत हुई थी। प्रथम चरण में 400 लोगों को रोजगार मिलेगा, बाद में 1500 भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने वाराणसी के अलावा गाजीपुर और देवरिया में भी बीपीओ शुरू करने की बात कही। बताया कि छोटे शहरों में बीपीओ की योजना 2015 में शुरू हुई थी।
अब तक 27 प्रदेशों में 51 बीपीओ शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि रूट मोबाइल के बीपीओ के लिए भी यहां काम शुरू हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने अधिवक्ताओं और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर जमीन उपलब्ध होने पर अंतरराष्ट्रीय मानक का जिला न्यायालय स्थापित करने का वादा करने के साथ-साथ आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण की बेंच एक महीने में शुरू करने की घोषणा की।

चार साल में ईमानदार भारत की शुरुआत हुई
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल को ईमानदार भारत की शुरुआत और दुनिया भर में देश का मान बढ़ाने वाला बताया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की बढ़ती साख के कारण पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है।
देश डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया के साथ तकनीकी तौर पर समृद्ध होकर आगे बढ़ रहा है। बुधवार को डीरेका परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अगले एक वर्ष में 4.5 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाने का दावा करते हुए माना कि गंगा को निर्मल और अविरल करने में अभी वक्त लगेगा।
गंगोत्री से गंगासागर तक अभियान चलाकर केंद्र सरकार 11500 करोड़ रुपये की 89 परियोजनाओं के जरिए इसके लिए प्रयास कर रही है। 50 करोड़ देशवासियों को पांच-पांच लाख रुपये के बीमा कवर वाली आयुष्मान भारत योजना को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी योजना बताते हुए दावा किया कि मिशन इंद्रधनुष योजना से दवाओं की कीमतें कम हुई हैं।
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के साथ प्रसाद ने बताया, 130 करोड़ देशवासियों में से 120 करोड़ आधार कार्ड धारकों को जनधन, मोबाइल और अन्य साधनों से जोड़ा गया है।
गैस-राशन सब्सिडी, मनरेगा, छात्रवृत्ति आदि लाभार्थी के खाते में सीधे जा रही है। इससे बिचौलियों के हिस्से में जाने वाले 90 हजार करोड़ रुपये बचे हैं। अब दिल्ली से जितने रुपये भेजे जाते हैं, लाभार्थी तक पहुंच रहे हैं। स्टार्टअप से उद्यमशीलता बढ़ी है। देश में मोबाइल बनाने वाली 120 फैक्ट्री हैं।
कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसमें सर्जिकल स्ट्राइक जैसा साहसिक कदम है शामिल है ही, नोटबंदी से कालेधन पर अंकुश लगाना भी प्रमुख है।
नोटबंदी के दौरान 14-50 लाख करोड़ रुपये वापस आए हैं। तीन लाख बोगस कंपनियों को बंद कराया गया। जीएसटी से देश को एक कर के दायरे में लाया गया है। आयकर देने वालों की संख्या भी एक करोड़ तक बढ़ गई है।

आधार को ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ने की चल रही कवायद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
आधार कार्ड का डेटा सुरक्षित होने का दावा करते हुए प्रसाद ने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में आधार कार्ड का कोई मतलब नहीं था। एनडीए सरकार में इसमें दर्ज ब्योरे की निजता को कानूनी संरक्षण दिया गया है। आईटी एक्ट में प्रावधान कर इस डेटा की चोरी करने वाले के लिए सजा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस को भी जल्दी ही आधार से लिंक कर दिया जाएगा। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
सभी के लिए हो एक जैसा कानून
प्रसाद ने कहा, तीन तलाक का मुद्दा धर्म का नहीं है। कुछ रीति-रिवाजों को छोड़ दें तो सभी के लिए एक ही कानून होना चाहिए। विधि आयोग इन पहलुओं पर विचार कर रहा है। यूपी में तीन तलाक से सबसे ज्यादा मामले हैं। एससी-एसटी के हितों के लिए मोदी सरकार ने सख्त कानून बनाया है। बोले-बाबा साहब की चिंता की। उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल और मौलाना अबुल कलाम आजाद को भारत रत्न देने में देरी के लिए कांग्रेस पर सवाल उठाए।
जिनपिंग-पुतिन ने मोदी का महत्व स्वीकारा
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन के साथ पीएम मोदी के नजदीकी रिश्तों का उल्लेख करते हुए प्रसाद ने बताया कि मध्यपूर्व के देशों में भी भारत के महत्व को स्वीकार कर लिया गया है। बताया, दो बार शी ने प्रोटोकाल तोड़कर मोदी का स्वागत किया है। पुतिन ने 17 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी के अलावा किसी राष्ट्राध्यक्ष-शासनाध्यक्ष को हवाई अड्डे तक नहीं छोड़ा है। पीएम इसरायल और फिलिस्तीन जैसे विरोधी देशों को एक साथ साध रहे हैं।
अयोध्या मामले में हमारा पक्ष मजबूत
कहा, अयोध्या विवाद के मामले में हमारे पास ज्यादा सशक्त साक्ष्य और प्रमाण हैं। अब तक के एएसआई के आधिकारिक दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट को सौंप दिए गए हैं। मामले में जल्दी ही फैसला आने की उम्मीद है। आशा है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को 2019 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। यह राजनीति का नहीं, आस्था का मामला है। भाजपा विकास और विश्वास की राजनीति करती है।