फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There are 103 posts in the Commissionerate, only five are in charge of female sub-inspectors.

Varanasi News: कमिश्नरेट में 103 चौकी, सिर्फ पांच की प्रभारी हैं महिला सब इंस्पेक्टर

Fri, 22 Nov 2024 03:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
There are 103 posts in the Commissionerate, only five are in charge of female sub-inspectors.
कमिश्नरेट में 103 चौकी, सिर्फ 5 की प्रभारी हैं महिला सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन

- महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस चला रही मिशन शक्ति अभियान, मगर अपने ही मामले में पीछे


माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। महिलाएं सशक्त बनें, अपने अधिकारों के बारे में जानें और कहीं उत्पीड़न हो तो मुखर होकर आवाज उठाएं। इसके लिए इन दिनों पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में जोर-शोर से मिशन शक्ति अभियान का फेज-5 चल रहा है। मगर, महिलाओं को सशक्त करने वाली पुलिस अपने ही मामले में पीछे है। हालत यह है कि कमिश्नरेट के तीन जोन में 103 पुलिस चौकियां हैं। मगर, उनमें से महज पांच चौकी की ही इंचार्ज महिला सब इंस्पेक्टर हैं।

कमिश्नरेट के काशी, गोमती और वरुणा जोन में 30 थाने हैं। जबकि, एक साइबर क्राइम थाना है। इन 31 थानों की 103 चौकियों में तेलियाबाग, जिला जेल, आशा ज्योति केंद्र और लंका व बड़ागांव थाना क्षेत्र की दो महिला चौकी की प्रभारी महिला सब इंस्पेक्टर हैं। महिला और सिंधौरा थाने की थानाध्यक्ष क्रमश: महिला इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर हैं। इसके अलावा कमिश्नरेट के किसी अन्य चौकी या थाने की इंचार्ज महिला सब इंस्पेक्टर या इंस्पेक्टर नहीं हैं। ऐसे में यह विचारणीय सवाल है कि महिलाओं को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाने वाली पुलिस आखिरकार अपने ही मामले में पीछे क्यों है?
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

848 महिला पुलिस कर्मी तैनात हैं कमिश्नरेट में
पुलिस कमिश्नरेट में मौजूदा समय में 848 महिला पुलिस कर्मी तैनात हैं। इनमें एक इंस्पेक्टर, 99 सब इंस्पेक्टर, 20 हेड कांस्टेबल और 728 कांस्टेबल शामिल हैं। राजपत्रित अधिकारियों की बात की जाए तो एक डिप्टी एसपी और तीन एडिशनल एसपी स्तर की महिला पुलिस अधिकारी कमिश्नरेट में तैनात हैं।
--------------------------------------------
कमिश्नरेट के दो थानों में महिला थानाध्यक्ष हैं। थानों की महिला हेल्प डेस्क का संचालन महिला पुलिस कर्मी ही करती हैं। साइबर क्राइम थाने से लेकर ट्रैफिक पुलिस तक महिला पुलिस कर्मी फील्ड ड्यूटी में सक्रिय हैं। तीनों जोन के डीसीपी को निर्देशित किया जाएगा कि महिला चौकी इंचार्जों की संख्या भी बढ़ाई जाए। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article