फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Then pick up the issue of immersion of Ganesh idols

फिर उठा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का मुद्दा

Fri, 02 Sep 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 02 Sep 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
गणेशोत्सव पांच सितंबर से शुरू होगा। कहीं लाल बाग के राजा तो कहीं सिद्धि विनायक की झांकियों के दर्शन होंगे। इसके लिए गणपति प्रतिमाओं को जहां कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं पूजा समितियों को विसर्जन की चिंता एक बार फिर सताने लगी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की गंगा में मूर्ति विसर्जन करने पर लगी रोक को देखते हुए कुछ समितियों ने ‘जहां उत्सव वहीं विसर्जन’ का फार्मूला अपनाने के लिए सहमति बनाने पर काम शुरू कर दिया है। कुछ पंडाल ऐसे भी होंगे, जहां की प्रतिमाएं विसर्जित नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन



गणपति बप्पा मोरिया की काशी में धूम मचने वाली है। काशी मराठा गणेशोत्सव समिति की ओर से आस भैरव स्थित अग्रवाल भवन में पांच सितंबर को लाल बाग के राजा के स्वरूप वाली प्रतिमा प्रतिष्ठापित की जाएगी। इसी समिति की प्रतिमा को विसर्जन के दौरान रोके जाने के बाद बीते वर्ष गोदौलिया चौराहे पर धरना दे रहे संतों-बटुकों पर लाठीचार्ज हुआ था। इसके बाद काशी में प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी।
विज्ञापन



उस घटना से सबक लेते हुए इस बार गणेशोत्सव पूजा समितियों ने समय रहते विसर्जन की व्यवस्था बनाने की कोशिशें शुरू कर दी है। लोकमान्य सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के समन्वयक उपेंद्र विनायक सहस्रबुद्धे ने गुरुवार को बताया कि उनकी ओर से पांच स्थानों पर प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित होंगी और जहां उत्सव होगा, वहीं विसर्जन भी किया जाएगा। इस पर अन्य समितियों को भी राजी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा कई समितियां ऐसी हैं , जो उत्सव के बाद शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाएं वापस पंडाल में ही रख लेंगी लेकिन विसर्जन नहीं किया जाएगा। लाल बाग के राजा की प्रतिमा फिर अग्रवाल भवन में प्रतिष्ठापित होगी।कुछ पंडालों में विसर्जन नौ को और कुछ पंडालों में 11 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed