फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Then changed the date of opening of tender of ropeway and commissionerate building

वाराणसी में रोपवे और कमिश्नरी बिल्डिंग: फिर बदली निविदा खुलने की तारीख, अब 16 अप्रैल तक का इंतजार

Fri, 01 Apr 2022 10:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2022 10:13 AM IST
सार

वाराणसी कैंट से गिरिजाघर तिराहे पर प्रस्तावित रोपवे और कमिश्नरी कंपाउंड में बनने वाली एकीकृत मंडलीय कार्यालय की निविदा खुलने की तारीख एक बार फिर टाल दी गई है।

विज्ञापन
Then changed the date of opening of tender of ropeway and commissionerate building
रोपवे - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी शहर के विकास को चार चांद लगाने वाली दो अतिमहत्वपूर्ण परियोजनाएं आदर्श आचार संहिता के चलते धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। कैंट से गिरिजाघर तिराहे पर प्रस्तावित रोपवे और कमिश्नरी कंपाउंड में बनने वाली एकीकृत मंडलीय कार्यालय की निविदा खुलने की तारीख एक बार फिर टाल दी गई है।

विज्ञापन


दोनों ही परियोजनाओं की निविदा जारी होने के आधा दर्जन बार टेंडर खोलने की तारीख बदली गई। अब इन परियोजनाओं की निविदा खोलने के लिए 16 अप्रैल की तिथि नियत की गई है। दरअसल, शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में कैंट रेलवे स्टेशन से गिरिजाघर तिराहे तक रोपवे संचालन की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन

पीपीपी मोड पर परियोजना में  निजी कंपनियों ने नहीं दिखाई  रुचि

पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर प्रस्तावित इस परियोजना में अब तक निजी कंपनियों ने बहुत रुचि नहीं दिखाई है। हालांकि जनवरी में आचार संहिता लगने के बाद इस संबंध में बहुत काम भी वीडीए की ओर से नहीं किया गया। कुछ ऐसा ही हाल एकीकृत मंडलीय कार्यालय का भी है। इसे भी पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि दोनों परियोजनाओं की निविदा खोलने की तिथि को 15 दिन के लिए बढ़ाया गया है। अब यह निविदा 16 अप्रैल को खोली जाएगी।

ड्राफ्ट महायोजना पर आपत्ति सुझाव 15 अप्रैल तक
वीडीए की ओर से महायोजना 2031 के लिए आपत्तियां और सुझाव प्राप्त किए जाने की अंतिम तारीख 31 मार्च तक थी। बृहस्पतिवार को समयसीमा पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को बिल्डर एसोसिएशन के साथ वीडीए उपाध्यक्ष की बैठक में 15 दिन की समयसीमा बढ़ाने पर सहमति बनी। वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि ड्राफ्ट महायोजना पर आपत्ति और सुझाव 15 अप्रैल तक दिए जा जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed