फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thekedar case

अवधेश प्रकरण : रुके चेक का हुआ भुगतान

Fri, 06 Sep 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
thekedar case
शिवपुर। मृत ठेकेदार अवधेश के परिजनों को पीडब्ल्यूडी की ओर से दिए गए चेक का भुगतान गुरुवार को हो गया। दरअसल ठेकेदार अवधेश चंद्र श्रीवास्तव की पत्नी प्रतिभा श्रीवास्तव को पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सुग्रीव राम ने 34.15 लाख रुपये का चेक दिया था। जब उन्होंने चेक अपने बैंक में लगाया तो वह चेक क्लीयर नहीं हुआ।
विज्ञापन

सीता कंस्ट्रक्शन का पंजाब एंड सिंध बैंक में सीसी एकाउंट बीते छह माह से सक्रिय नहीं था। इसके चलते चेक क्लीयर नहीं हो सका। मृत ठेकेदार की पत्नी प्रतिभा श्रीवास्तव, साले केडी लाल भाई जगदीश श्रीवास्तव ने कहा कि तकनीकी दिक्कत के चलते चेक क्लीयर नहीं हुआ था। गुरुवार को खाता सक्रिय होने के साथ भी चेक का भुगतान हो गया।
विज्ञापन

चार वर्ष से नहीं हुई है कबीरचौरा के पास हो रहे निर्माण की मापी
चार वर्ष से कबीरचौरा में भवन के निर्माण की मापी पीडब्ल्यूडी ने नहीं की है। जिससे बकाए लोगों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। अवधेश की पत्नी का कहना है कि पीडब्लूडी के अधिकारी अगर कराए गए कार्य की मापी करके जल्द भुगतान करें तो बकाए लोगों का कर्ज चुकता किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का अब तक नहीं मिली सरकार से मदद
परिजनों का कहना है घटना के दस दिन बीत जाने के बाद आज तक शासन की तरफ से कोई मदद की धनराशि नहीं मिली। बच्चे की पीडब्ल्यूडी में नौकरी के संबंध में कोई आश्वासन तक नहीं मिला। शासन की ओर से आर्थिक मदद व एक बेटे की सरकारी नौकरी शासन दे दे तो परिवार की आर्थिक स्थित ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed