फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft worth lakhs in Varanasi Closed house and beer shop searched thieves drank alcohol police arrived

वाराणसी में लाखों की चोरी: दुकान में शराब पीकर ले गए नकदी, बंद मकान से सोने के आभूषण उड़ाए; पहुंची पुलिस

Sun, 04 May 2025 12:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 04 May 2025 12:33 PM IST
सार

दो स्थानों पर चोरी की सूचना मिलते ही माैके पर मंडुवाडीह पुलिस भी पहुंच गई। डॉग स्क्वायड टीम ने अपने स्तर से जांच-पड़ताल की। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
Theft worth lakhs in Varanasi Closed house and beer shop searched thieves drank alcohol police arrived
बंद मकान को चोरों ने खंगाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime News: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के नाथुपुर में कृष्ण कुमार पिल्लई के बंद मकान से चोरों ने लाखों के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद पार कर दिया। वहीं, शिवदासपुर  स्थित अंग्रेजी व बियर की दुकान के पीछे का शटर तोड़ लगभग चार लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के दोनों मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार पिल्लई बीएचयू से सीनियर सेक्शन अधीक्षक पड़ से रिटायर्ड हैं। नाथुपुर नईबस्ती में दो मंजिला मकान बनवाकर पत्नी के साथ रहते हैं। इनकी 2 बेटियों में से एक की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी हरियाणा में जॉब करती है।
विज्ञापन




बीते शुक्रवार को हाइड्रोशील का ऑपरेशन करवाने के लिए भिखारीपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में कृष्ण कुमार एडमिट हैं। पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी पर बेटी हरियाणा से शिवगंगा एक्सप्रेस से शनिवार की सुबह बनारस पहुंची और हॉस्पिटल चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह पड़ोसी की सूचना पर जब बेटी घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। देखा कि चोर मेन गेट से घुसकर पहली मंजिल व दूसरी मंजिल के आलमारी तोड़कर उसमें रखे गहनों को उठा ले गए। पांच अंगूठी, कान का पांच जोड़ी बाली व झुमका, एक हार, एक मंगलसूत्र, चार कंगन और 15 हजार नकद की चोरी हुई है।

मौके पर एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, मंडुवाडीह थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Theft worth lakhs in Varanasi Closed house and beer shop searched thieves drank alcohol police arrived
दुकान में पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बियर शाॅप से लाखों की नकदी उड़ाई
दूसरी तरफ शिवदासपुर में लहरतारा-मंडुवाडीह मार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान में पीछे से घुसे चोरों ने गल्ले में रखा नकदी उड़ा दी। सेल्समैन के अनुसार, चोर गल्ले में रखा बिक्री का लगभग चार लाख रुपया नगद व दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी उठा ले गए।

सेल्समैन की मानें तो चोर ने एक बोतल शराब भी खोल दिया थी, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने चोरी के वक्त शराब भी पी होगी। मौके पर डॉग स्क्वायड व मंडुवाडीह पुलिस जांच में जुट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed