फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   theft of Rs 50 lakh from Axis Bank in mirzapur, police team is standing on the border of Chhattisgarh and MP

मिर्जापुर: पुलिस की पकड़ में नहीं आए बैंक से 50 लाख रुपये लेकर भागे उचक्के, छत्तीसगढ़-एमपी के बार्डर पर डटी है टीम

Mon, 14 Jun 2021 10:52 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Mon, 14 Jun 2021 10:52 PM IST
सार

कटरा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक से मंगलवार की दोपहर 50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए थे उचक्के। पुलिस का दावा है कि उचक्कों तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
theft of Rs 50 lakh from Axis Bank in mirzapur, police team is standing on the border of Chhattisgarh and MP
सीसीटीवी फुटेज में दिखा बैग लेकर जाता बदमाश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक से 50 लाख रुपये लेकर भागने वाले उचक्के अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ बार्डर स्थित उचक्कों के गांव पहुंची मिर्जापुर पुलिस वहां डेरा डाल दी है। 

विज्ञापन


मिर्जापुर पुलिस चोरों की तलाश में लगी अन्य जनपदों की पुलिस का सहयोग ले रही है। पुलिस का दावा है कि चोरों तक पहुंच गए हैं। जल्द ही पकड़ कर रुपये बरामद कर लिए जाएंगे। बता दें कि नगर के बदली कटरा मोहल्ला स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार की दोपहर रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी पैसा जमा कर रहा था। इस दौरान दो उचक्के बैंक में उस पर नजर रखे थे। मौका पाकर एक उचक्का 50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। जानकारी होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। सीसीटीवी फुटेज से उचक्कों की शिनाख्त हुई। शिनाख्त के बाद कटरा कोतवाल और स्वाट टीम छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बार्डर पर चोरों के गांव पहुंची है।  

विज्ञापन

बड़ी वारदात पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

बैंक के अंदर से 50 लाख रुपये की उचक्कागिरी होने के बाद पुलिस उनकी पहचान होने की बात कहकर उनको पड़ने के लिए रवाना हुई है, लेकिन इस मामले में हर कदम पर घोर लापरवाही बरती गई है। अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लापरवाही का आलम यह है कि उचक्के आसानी से लाखों रुपये लेकर शहर से बाहर चले गए। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग अभियान चलाकर कैश वैन लाने वाली वाहन को दुरुस्त करने के साथ ही वाहन के गार्ड को पूरे ड्रेस में रहने का निर्देश है। कैश को बक्से में लेकर आने को कहा गया है। 

गिरफ्तारी के लिए पुलिस चोरों के गांव पहुंची है। टीम चोरों तक पहुंच कर पैसा हासिल करने के काफी करीब है। जल्द पैसे बरामद कर चोरों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा। - संजय कुमार वर्मा, एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed