{"_id":"5f449ccd8ebc3e3cdb4e08ee","slug":"theft-in-up-constable-house-jwelery-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस के घर पर ही चोरी, जौनपुर में चोरों ने उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस के घर पर ही चोरी, जौनपुर में चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
Tue, 25 Aug 2020 10:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने खंगाली आलमारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नद्दी गांव में सोमवार की रात पुलिस कॉन्स्टेबल के घर से लाखों का माल उड़ा दिया। छत के रास्ते घुसे चोरों ने आलमारी तोड़कर नकदी-जेवरात पर हाथ साफ किया। सुबह घरवालों को घटना की जानकारी हुई। मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
रामपुर नद्दी गांव निवासी भीमसेन सिंह यूपी पुलिस में हैं। उनकी तैनाती लखनऊ में हैं। सोमवार की रात परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सोए थे।
आधी रात में छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी-आभूषण को समेटकर फरार हो गए। सुबह नींद खुलने पर घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी के मुताबिक करीब तीस हजार रुपये नकद और पांच लाख के आभूषण चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
भीमसेन सिंह के पुत्र गांव के बीडीसी सदस्य भी हैं। एक साल पहले ही शादी हुई थी। चोरी हुए ज्यादातर गहने शादी के ही हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।