{"_id":"6519cd5544f74f8c050467f4","slug":"theft-from-house-in-sarnath-and-shop-in-baragaon-varanasi-news-c-20-vns1013-378290-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सारनाथ में मकान और बड़ागांव में दुकान से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सारनाथ में मकान और बड़ागांव में दुकान से चोरी
विज्ञापन
सारनाथ और बड़ागांव क्षेत्र स्थित एक मकान और एक दुकान को चोरों ने खंगाल डाला। रविवार को भुक्तभोगियों की सूचना पर सारनाथ और बड़ागांव थाने की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
सारनाथ थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में सेवानिवृत्त उप प्रभागीय वनाधिकारी जगदीश वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की सुबह उन्होंने कमरे की खिड़की टूटी देख कर पुलिस को सूचना दी। आलमारी में रखे आभूषण और 30 हजार रुपये गायब थे। आशापुर चौकी इंचार्ज कुमार गौरव सिंह ने बताया कि गली में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। भुक्तभोगी जगदीश वर्मा ने बताया कि सोने और चांदी के लगभग पांच से छह लाख रुपये के गहने चोरी होने का अनुमान है। उधर, बड़ागांव संवाद प्रतिनिधि के अनुसार मारूडीह (पश्चिमपट्टी) गांव स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से शनिवार की रात चोर 14 हजार रुपये और हजारों रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए। रविवार की सुबह दुकानदार मनोज यादव दुकान खोलने पहुंचा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। दुकानदार बड़ागांव थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।