फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft breaking lock of soldier house and priest in varanasi police inspected place FIR registered

दुस्साहस: सैन्यकर्मी और पुरोहित के घर का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस ने किया मुआयना; मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Jul 2024 08:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 08:47 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में दो जगह हुई चोरी की घटनाओं के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयन किया। भुक्तभोगियों से पूछताछ और मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
Theft breaking lock of soldier house and priest in varanasi police inspected place FIR registered
चोरी की घटना के बाद कमरे में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहनिया के महाकाली नगर, हरिहरपुर में सैन्यकर्मी और पुरोहित का बंद मकान चोरों ने खंगाल डाला। शनिवार को चोरी की सूचना पाकर रोहनिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन


मनकईया, मिर्जामुराद निवासी चंद्रशेखर पटेल सेना में मेरठ में तैनात हैं। महाकाली नगर, हरिहरपुर में उनका मकान है। पत्नी माला पटेल बच्चे के साथ मकान में रहती हैं। मकान में सांप दिखाई देने के कारण माला बृहस्पतिवार को मायके चली गई थीं। शनिवार दोपहर घर वापस आईं तो ताला टूटा हुआ था। 
विज्ञापन


सभी कमरों के ताले और बॉक्स टूटा पड़ा था। माला ने बताया कि 10 हजार रुपये, सोने की चेन, मांग टीका व अंगूठी, पायल और अन्य कीमती सामान चोर चुरा ले गए हैं। माला पटेल के पड़ोस में प्रयागराज निवासी दिनेश मिश्रा मकान बनाकर रहते हैं और पुरोहित हैं। वह भी मकान में ताला बंद कर रिश्तेदारी में गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने चोरी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि घर में सोने की चेन, मंगलसूत्र, झाला और चांदी के 20 सिक्के रखे थे। घर आने पर ही पता चलेगा कि क्या सामान चोरी हुआ है।


मोबाइल टावर का एंटीना और उपकरण चोरी
वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी सुंदरपुर इलाके में एक मोबाइल कंपनी का टॉवर लगा हुआ है। 18 जून को चोर टावर में लगे एंटीना और अन्य उपकरण चुरा ले गए थे। टावर की देखरेख निजी कंपनी करती है। कंपनी के कर्मचारी विभांशु वैभव सिंह की शिकायत पर शुक्रवार को चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। विभांशु ने बताया कि चोरी हुए उपकरण की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed