फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The youth selected in UP Police who wore khaki uniform were honored

Varanasi News: खाकी को धारण करने वाले यूपी पुलिस में चयनित युवाओं का सम्मान हुआ, मौके पर दिखा उत्साह

Wed, 11 Jun 2025 04:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 11 Jun 2025 04:09 PM IST
सार

यूपी पुलिस में चयनित होने वाले बारह युवाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान उत्साह दिखाई दिया। माला पहनाई गई और खाकी के फर्ज के बारे में बताया गया। देश सेवा के जज्बे को समर्पित इस कार्यक्रम में मौजूद हर कोई गौरवांवित दिखाई दिया।
 

विज्ञापन
The youth selected in UP Police who wore khaki uniform were honored
खाकी को धारण करने वालों का सम्मान हुआ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 यूपी पुलिस में चौबेपुर इलाके के 12 युवाओं ने पुलिस भर्ती परीक्षा पास कर पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है। इन छात्रों के सम्मान में थर्ड आई सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने चौबेपुर में सम्मान समारोह आयोजित कर सभी युवाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बतौर एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं की कड़ी मेहनत के चलते आज सभी का सम्मान हो रहा है।

विज्ञापन


नियमित व्यायाम के साथ पठन पाठन भी जरूरी है। उन्होंने सफल सभी युवाओं को शुभकामनाएं भी दी। थर्ड आई वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक शुभम सिंह ने कहा कि हमारे इलाके के युवाओं के मेहनत के चलते पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इन्हें संम्मानित करने पर गर्व की अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में पर खुशबू यादव,सुमन गोड़, शुभम यादव,प्रशांत सिंह,अंशिका यादव, गुलशन कुमार, बृजेश कुमार,सुभम गोड़, आदर्श कुमार भारतीय ,वैभव सिंह यादव,मु वसीम ,अजय यादव सभी सफल युवाओं, युवतियों का सम्मान अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेन्द्र सरोज, जयप्रकाश पांडेय , डा. बीर बहादुर सिंह,अपूर्व कुमार तिवारी, डा. ए के पांडेय,एन पी जायसवाल,आकाश सिंह ,उत्तम तिवारी,शारदा चतुर्वेदी, गोपाल चौबे , संतोष कन्नौजिया सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed