फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The youth of the country will not accept the government's Agneepath

देश का नौजवान नहीं कबूल करेगा सरकार का अग्निपथ

Mon, 27 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The youth of the country will not accept the government's Agneepath
अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन करने वाले जिला जेल में बंद युवाओं से रविवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मिलने पहुंचा। जिला प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंउल को जेल में बंद युवाओं से मिलने नहीं दिया गया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जेल प्रशासन का विरोध किया और इसे सरकार की तानाशाही बताया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि देश का नौजवान सरकार की अग्निपथ योजना को कबूल नहीं करेगा, चाहे सरकार जितनी भी जोर जबरदस्ती कर ले। सरकार की इस नई योजना के कारण चार साल बाद उन युवाओं का भविष्य अधर में चला जाएगा। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि ईवीएम वाले मामले में सपा के प्रतिनिधिमंडल के लिए कोविड प्रोटोकॉल नहीं था, केवल कांग्रेस के लिए यह प्रोटोकॉल है। भाजपा युवाओं के साथ जो खिलवाड़ कर रही है, उसके खिलाफ कांग्रेस खड़ी है। जेल में बंद युवाओं के परिवार से हमारा प्रतिनिधिमंडल मिला है। परिजनों ने कहा कि उन्हें कोर्ट और न्यायिक प्रक्रिया में मदद चाहिए, जहां भी परिजनों को मदद की जरूरत होगी कांग्रेस उनकी मदद करेगी। कांग्रेस पीड़ित परिवार की लड़ाई लड़ेगी। प्रतिनिधिमंडल में विश्वविजय सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश ओझा, इमरान खान, राजेश्वर पटेल व राघवेंद्र चौबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed