फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The young man had died in hospital, jam

अस्पताल में युवक की मौत पर जाम लगाया

Sat, 05 Nov 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 05 Nov 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
The young man had died in hospital, jam
अस्पताल में युवक की मौत पर जाम लगाया
नेल पॉलिश बनाने वाली कंपनी में पिछले दिनों हुए धमाके के दौरान झुलसे संतोष गोस्वामी (26) की शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और परिवार के एक सदस्य से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। नाराज परिवारीजनों ने ककरमत्ता-भिखारीपुर मार्ग पर विरोध में जाम लगा दिया। इसके चलते करीब आधा घंटे तक आने-जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


 जंसा के डीहगंजारी निवासी संतोष गोस्वामी (26) रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में नेल पॉलिश बनाने वाली कंपनी में वेल्डर था। 29 अक्तूबर को वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से झुलसने के बाद वह केमिकल में गिर गया तभी चिंगारी की वजह से विस्फोट हो गया और वह झुलस गया। परिवार वालों ने उसे ककरमत्ता स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। संतोष के परिवार वालों का कहना है कि इलाज ठीक से न किए जाने के कारण ही संतोष की मौत हुई है।
विज्ञापन


यह भी कहा कि अस्पताल प्रबंधन  शव को मर्चरी में रखने जा रहा था लेकिन उन्होंने कंपनी के प्रबंधक के आने तक शव बाहर ही रखने का आग्रह किया। आरोप है कि इस पर अस्पताल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने मारपीट कर संतोष के पड़ोसी पाखंडू शर्मा को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग रोड पर आ गए और जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची मंडुवाडीह और भेलूपुर पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे इलाज का खर्च और 10 लाख रुपये मुआवजा और पिटाई करने वाले अस्पताल प्रबंधन के लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। सीओ भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव ने आश्वासन और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा कायम किया जाएगा। उधर, हॉस्पिटल निदेशक डॉ. एके कौशिक का कहना है कि युवक के परिवार वालों ने उसकी मौत के बाद अस्पतालकर्मियों से मारपीट की। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप को उन्होंने बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed