फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Wizard of flute Hari Prasad ragadari made crazy

बांसुरी के जादूगर हरि प्रसाद की रागदारी ने बनाया दीवाना

Fri, 29 Apr 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 29 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
The Wizard of flute Hari Prasad ragadari made crazy
संकटमोचन संगीत समारोह में बांसुरी बजाते पं. हरि प्रसाद चौरसिया।
मोहिनी अट्टम पर भावों की लचक दिल में उतरी तो बांसुरी के जादूगर पं. हरि प्रसाद चौरसिया की रागदारी ने संगीत रसिकों को दीवाना बना दिया। गायकी भी ख्याल के अंदाज में खूब परवान चढ़ी। संकट मोचन संगीत समारोह की तीसरी निशा गायन, वादन और नृत्य का अनूठा संगम ऐसी ही जीवंत प्रस्तुतियों को लेकर बना। सुर और ताल की बारिश में रात भर श्रोता भीगते, झूमते, नहाते रहे।
विज्ञापन


शुरुआत हुई मोहिनीअट्टम नृत्य से। केरल की शास्त्रीय नृत्य शैली को लेकर मंच पर आईं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की भाभी मॉम गांगुली। मॉम अपनी शिष्याओं गार्गी नियोगी, बार्था विश्वास, पौलुमी मुखर्जी व अन्वेषा बसारव के साथ मोहिनी अट्टम के भावों को गणेश-शिव-श्रीराम स्तुति में निबद्ध किया। इसके बाद उत्तर भारतीय कर्नाटक संगीत पर आधारित बैले के दौरान उन्होंने भावों, ईशारों के जरिए लोगों का ध्यान खींचा। मोहिनी अट्टम में उभरे भाव अंग को दर्शक जीते नजर आए। इनके बाद बारी आई पद्मविभूषण पं. हरि प्रसाद की।
विज्ञापन


उन्होंने बांसुरी पर राग विहाग की अवतारणा की। ध्रुपद अंग में अलाप, जोड़, झाला के बाद मध्य लय एवं द्रुत लय की बंदिशें बजाकर तालियां बटोरीं। इसके बाद राग दुर्गा की अवतारणा कर संकट मोचन के दरबार में रागों की नई खुशबू घोल दी। इस दौरान स्वरों में सेनिया-मैहर घराने की उन्होंने छाप छोड़ी। हरि प्रसाद ने जता दिया कि उम्र दरवाजे पर आती जरूर है लेकिन उन पर सवार नहीं होती। राग पहाड़ी में बंदिश बजाकर उन्होंने विराम लिया। तबले पर शुभंकर बनर्जी और पखावज पर पं. भवानीशंकर ने संगत की। इनके बाद पद्मश्री सोमा घोष की। सोमा ने कर्ण सिंह की कविता- हे नटराज शिव शंकर महादेव वजरंग बली... से शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने राग हंसध्वनि में निबद्ध तीन ताल की बंदिश- लागी लगन... से संगीत निशा को सुरों से परवान चढ़ाया। फिर राग खमाज में बनारस अंग की ठुमरी-मोरा श्याम न आए... की प्रस्तुति की। तबले पर पं. ललित कुमार, हारमोनियम पर पंकज मिश्र, आक्टोपैड पर हंसराज और सिंथेसाइजर पर हेमंत ने संगत की। फिर पं. कुमार बोस और रोहन बोस ने तबले पर तीन ताल में कायदा, रेला, उठान, टुकड़ा, परन, तिहाई, बाट की बेजोड़ प्रस्तुति की। उन्होंने पं. किशन महाराज, गोदई महाराज और अनोखे लाल की बंदिशों को भी बजाया। हारमोनियम पर लहरा दिया पं. धर्मनाथ मिश्र ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed